ePaper

Axis Multicap Fund: बाजार की उथल-पुथल में भी मोटी कमाई, 1 साल में 56% का बंपर रिटर्न

Updated at : 08 Oct 2024 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Axis Multicap Fund: बाजार की उथल-पुथल में भी मोटी कमाई, 1 साल में 56% का बंपर रिटर्न

Axis Multicap Fund

Axis Multicap Fund: लार्जकैप बड़ी कंपनियों में निवेश करता है. मिडकैप मिडकैप कंपनियों के अवसरों को पकड़ता है. स्मॉलकैप उभरते हुए अवसरों में निवेश करता है, जहां छोटी कंपनियां आने वाले समय में बड़ी बनने की क्षमता रखती हैं.

विज्ञापन

Axis Multicap Fund: अगर आप संतुलित निवेश कर म्यूचुअल फंड से बंपर रिटर्न पाना चाहते हैं, आपके लिए मल्टीकैप फंड एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यह एक ऐसा फंड है, जो लार्जकैप,‌ मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश करती है. बाजार की गिरावट में जहां लार्ज कैप शेयर सुरक्षा प्रदान करते हैं, वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयर बंपर रिटर्न देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कोई भी एक मार्केट कैप लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता. इसलिए निवेशकों को एसेट अलोकेशन के तहत सभी मार्केट कैप में निवेश करना चाहिए. ऐसे मल्टीकैप फंडों में से एक एक्सिस मल्टीकैप फंड है, जिसने निवेशकों को 1 साल में करीब 56% का बंपर रिटर्न दिया है. आइए, जानते हैं कि इससे आपको कैसे फायदा मिलेगा.

निफ्टी में एक्सिस मल्टीकैप का बेहतरीन प्रदर्शन

निफ्टी 100 में सालाना आधार पर 2023 में टीआरआई का रिटर्न 21% और निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई का रिटर्न 45% रहा है. निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई का रिटर्न 49% रहा है. मल्टीकैप में जिन चार फंडों ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है, उनमें एक्सिस के मल्टीकैप ने सर्वाधिक 56.02% रिटर्न दिया है. कोटक मल्टीकैप की स्कीम 52.83%, एचएसबीसी की स्कीम ने 51.90% और एलआईसी मल्टीकैप की स्कीम ने 51.37% का रिटर्न दिया है. इन फंडों में अगर किसी ने एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया, तो वह रकम अब 1.56 लाख रुपये हो गई.

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी को करोड़पति बनाने का दम, मिलता है मेगा रिटर्न

किन-किन कंपनियों में निवेश करता है एक्सिस मल्टीकैप फंड

मल्टीकैप फंडों में एक्सिस म्यूचुअल फंड की अपनी अलग पहचान है. इस फंड ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक निवेशकों को लगातार बेहतरी रिटर्न दिया है. लार्जकैप बड़ी कंपनियों में निवेश करता है. मिडकैप मिडकैप कंपनियों के अवसरों को पकड़ता है. स्मॉलकैप उभरते हुए अवसरों में निवेश करता है, जहां छोटी कंपनियां आने वाले समय में बड़ी बनने की क्षमता रखती हैं. मल्टीकैप फंड लार्जकैप, मिडकैप,स्मॉलकैप और डायनॉमिक में 25-25% का निवेश करता है. अगर एक्सिस म्यूचुअल फंड के मल्टीकैप की बात करें, तो इसने सर्वाधिक निवेश वित्तीय सेवाओं, ऑटोमोबाइल और उसके कलपुर्जे, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल में निवेश किया है. यह सभी ऐसे सेक्टर हैं, जो बाजार के हर माहौल में निवेशकों को सुरक्षा देने के साथ साथ उनके निवेश पर अच्छा रिटर्न देते हैं.

इसे भी पढ़ें: एसआईपी नहीं…एलआईसी एमएफ में लगाएं सिर्फ 5000 रुपये, 1.75 करोड़ से अधिक की कमाई

डिस्क्लेमर: प्रभात खबर किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह नहीं देता. यह बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाएं.

इसे भी पढ़ें: टमाटर के मुनाफाखोरों की खैर नहीं, बेलगाम दाम पर लगाम लगाने में जुटी सरकार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola