बाजार में बड़ी गिरावट: इंट्रा-डे कारोबार में 1600 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 17100 से नीचे फिसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2022 2:40 PM
सोमवार को एनएसई का निफ्टी 27 दिसंबर बाद पहली बार 17,000 के नीचे फिसला है. सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ही 200 अंक से अधिक टूट गया था.
मुंबई : वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच विप्रो, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार से गिरावट का रुख जारी है. दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है.
फिलहाल, सेंसेक्स 1646.35 अंक यानी 2.79 फीसदी की गिरावट के साथ 57,390.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 541.95 अंक यानी 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 17,075.20 के स्तर पर नजर आ रहा है. सोमवार को एनएसई का निफ्टी 27 दिसंबर बाद पहली बार 17,000 के नीचे फिसला है. मिडकैप इंडेक्स में 9 महीने की बड़ी गिरावट आई है. निफ्टी में 12 अप्रैल 2021 के बाद बड़ी गिरावट आई है.
इससे पहले वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच विप्रो, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया. कारोबारियों के मुताबिक विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव बना. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 233.53 अंक या 0.40 फीसदी टूटकर 58,803.65 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 73.70 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 17,543.45 पर आ गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.44 प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर पावरग्रिड, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में बढ़त देखने को मिली. पिछले सत्र में सेंसेक्स 427.44 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,037.18 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 139.85 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 17,617.15 पर बंद हुआ.
Also Read: शुरुआती कारोबार में 135 अंक से अधिक बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 18,350 के पास
एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो के बजारों में गिरावट का रुख था, जबकि शंघाई में तेजी देखने को मिली. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 88.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,148.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










