शुरुआती कारोबार में 135 अंक से अधिक बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 18,350 के पास

वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख के बीच आईटीसी, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 135 अंक से अधिक चढ़ गया.
मुंबई : अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सकारात्मक रुख की वजह से भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 135 अंकों से अधिक बढ़कर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 35.50 अंकों की बढ़त के साथ 18,350 के करीब पहुंच गया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख के बीच आईटीसी, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 135 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 138.57 अंक या 0.23 फीसदी बढ़कर 61,447.48 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 35.50 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 18,343.60 पर आ गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.49 फीसदी की बढ़त सन फार्मा में दर्ज की गई. इसके अलावा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. वहीं दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी लाल निशान में थे.
Also Read: Stock Market: फिर गुलजार हुआ शेयर बाजार, खुलते ही 60 हजार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 17 हजार के पार
सोमवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 85.88 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 61,308.91 पर, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 52.35 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 18,308.10 पर बंद हुआ. अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में तेजी थी, जबकि सोल में मध्य सत्र के सौदों में गिरावट देखी गई. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत बढ़कर 87.52 डॉलर प्रति बैरल हो गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 855.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




