ePaper

PNB खाताधारकों के लिए अप्रैल में बदल जाएंगे चेक भुगतान से जुड़े ये नियम, यहां देखें पूरा विवरण

Updated at : 31 Mar 2022 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
PNB खाताधारकों के लिए अप्रैल में बदल जाएंगे चेक भुगतान से जुड़े ये नियम, यहां देखें पूरा विवरण

बैंक ने पॉजिटिव पे सिस्टम को 4 अप्रैल 2022 से लागू करने का फैसला किया गया है. पीएनबी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चेक भुगतान के दौरान पॉजिटिव पे सिस्टम के जरिए चेक वेरिफिकेशन या सत्यापन का काम किया जाएगा.

विज्ञापन

Banking rules change: पीएनबी (PNB) खाताधारकों के लिए एक बड़ा अपडेट बैंक की तरफ से अप्रैल माह में किया जा रहा है. बैंक की तरफ से चेक भुगतान के नियमों यह बदलाव ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. ऐसे में अगर आपका भी खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह जानकारी आने वाले समय आपके वित्तीय लेनदेन को बेहद ही आसान बना देगी. तो आइए जानते हैं क्या है नए नियम..

4 अप्रैल से पॉजिटिव पे सिस्टम होगा लागू

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से नए वित्तीय वर्ष 2022 -2023 में नए बदलाव लाए गए हैं. बैंक ने पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system- PPS) को 4 अप्रैल 2022 से लागू करने का फैसला लिया है. पीएनबी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चेक भुगतान के दौरान पॉजिटिव पे सिस्टम के जरिए चेक वेरिफिकेशन या सत्यापन का काम किया जाएगा. अगर इस नियम के तहत भुगतान का सत्यापन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है.

Also Read: पीएनबी लॉकर कांड: पलामू पुलिस ने किया खुलासा, बैंक के लॉकर से गायब 90 फीसदी से अधिक गहने हुए बरामद

10 लाख रुपये और उससे ऊपर का चेक के लिए जरूरी है सत्यापन

PNB ने अपने आधिकारिक वेबसाइट में जानकारी दी है कि 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली जरूरी हो जाएगा। अगर ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए 10 लाख रुपये और उससे ऊपर का चेक जारी करते हैं तो PPS के जरिए सत्यापन करना जरूरी होगा। इस सिस्टम में बैंक खाताधारकों को अपना खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना होगा।” इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola