Bank Holidays : दिवाली और छठ में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें अक्टूबर की छुट्टी की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Bank Holidays October 2025

अक्टूबर में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें (सांकेतिक तस्वीर)

Bank Holidays: आइए आपको अक्टूबर 2025 में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की सूची के बारे में बताते हैं. इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषित किया है. इसमें राज्यवार तारीखें दी गईं हैं. राज्यवार बैंक बंद रहने की तारीखों में दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे पर्व शामिल हैं.

विज्ञापन

Bank Holidays : आजकल ऑनलाइन बैंकिंग से घर बैठे ज्यादातर काम आसानी से हो जाते हैं. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने के लिए बैंक जाना जरूरी हो जाता है. यदि ऐसे समय में बैंक बंद मिले तो ग्राहक को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. इसलिए बैंक जाने से पहले यह जरूर देख लें कि बैंक खुला है या छुट्टी है.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जो राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती है. आइए आपको बताते हैं कि अक्टूबर 2025 में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

1 अक्टूबर 2025 को दशहरा, आयुध पूजा (महा नवमी या विजयादशमी) और दुर्गा पूजा (दसैं) के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम के अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंकों को बंद रखा गया.

2 अक्टूबर 2025 को विजय दशमी और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश है. सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे.

3 और 4 अक्टूबर 2025 को सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैं) के कारण बैंकों को बंद रखा गया है.

6 अक्टूबर 2025 को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन लक्ष्मी पूजा मनाया जाएगा.


7 अक्टूबर 2025 को कर्नाटक, ओडिशा के अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

10 अक्टूबर 2025 को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

18 अक्टूबर 2025 को असम में कति बिहू का त्योहार है. इस दिन पर बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा की पहली बरसी से पहले होगी धनवर्षा, 6 अक्टूबर को आईपीओ पेश करेगी टाटा कैपिटल

20 अक्टूबर 2025: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना के अलावा अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का त्योहार है.

21 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम के अलावा मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण बैंक में अवकाश रहेगा.

22 अक्टूबर 2025 को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में दीवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपड़यामी और लक्ष्मी पूजा (दीवाली) के कारण बैंक बंद रखे गए हैं.

23 अक्टूबर 2025 को गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (भैत्रिद्वितीय) और निंगोल चक्कौबा के कारण बैंक बंद रखे गए हैं.

27 अक्टूबर 2025: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (संध्या पूजा) के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा.

28 अक्टूबर 2025 को बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह पूजा) के कारण बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर 2025 को यानी महीने के अंतिम दिन गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola