Bank Holidays: आज बैंक बंद, निकलने से पहले चेक करें इस हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays
Bank Holidays: आज 14 अप्रैल को देशभर में आंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद हैं. यह हफ्ता छुट्टियों से भरा है, इसलिए 15 और 16 अप्रैल को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आज घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. आरबीआई (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, आज 14 अप्रैल को देशभर के प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी.
आज किन शहरों में बैंक बंद हैं?
आंबेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति, बैसाखी और तमिल नव वर्ष जैसे अवसरों पर आज नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और पटना समेत लगभग सभी बड़े केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे.
इस हफ्ते का ‘हॉलिडे कैलेंडर’ (14 – 19 अप्रैल)
सिर्फ आज ही नहीं, यह हफ्ता बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी छोटा है. कई राज्यों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं.
| तारीख | दिन | अवसर | प्रभावी क्षेत्र |
| 14 अप्रैल | मंगलवार | आंबेडकर जयंती / बैसाखी | लगभग पूरा भारत |
| 15 अप्रैल | बुधवार | पोहला बैशाख / विशु / हिमाचल दिवस | कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, शिमला, गुवाहाटी |
| 16 अप्रैल | गुरुवार | बोहाग बिहू | गुवाहाटी, ईटानगर, इंफाल |
| 19 अप्रैल | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
बैंक बंद होने पर कैसे करें लेनदेन?
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. आरबीआई के नियमों के अनुसार, ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.
- ATM सेवाएं: नकदी निकासी के लिए सभी एटीएम (ATM) काम करते रहेंगे.
- नेट बैंकिंग / मोबाइल ऐप: पैसे ट्रांसफर करने (IMPS, NEFT, RTGS) के लिए आप बैंक की वेबसाइट या ऐप का उपयोग कर सकते हैं.
- UPI: गूगल पे, फोनपे और अन्य यूपीआई ऐप्स के जरिए लेनदेन हमेशा की तरह सामान्य रहेगा.
Also Read : आंबेडकर जयंती पर BSE और NSE बंद; कल की 1% की गिरावट के बाद अब ‘इवनिंग सेशन’ पर नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए