आय फाइनेंस आईपीओ में निवेश का मौका, पहले दिन रिटेल निवेशकों में दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

AYE Finance IPO

AYE Finance IPO: आय फाइनेंस का आईपीओ आज से निवेश के लिए खुल गया है. कंपनी 1,010 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. जानिए इसका लेटेस्ट जीएमपी, प्राइस बैंड और निवेश से जुड़ी सभी जरूरी बातें.

विज्ञापन

AYE Finance IPO: गुरुग्राम स्थित NBFC कंपनी आय फाइनेंस का आईपीओ आज 9 फरवरी से निवेश के लिए खुल गया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इस आईपीओ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को समझने के लिए ये आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

कैसा रहा पहले दिन का हाल?

आईपीओ के पहले दिन सुबह 11:10 बजे तक निवेशकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा है.

  • कुल मिलाकर अब तक यह 2 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है.
  • रिटेल निवेशकों ने इसमें अच्छी दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्से का 12 प्रतिशत भरा जा चुका है.
  • हालांकि, बड़े निवेशकों (NII और QIB) ने अभी तक कोई बड़ी बोली नहीं लगाई है, जो अक्सर आखिरी दिनों में एक्टिव होते हैं.

IPO का गणित क्या है?

कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1,010 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें से 710 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने में करेगी.

  • प्राइस बैंड: 122 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर.
  • कम से कम निवेश: आपको कम से कम 116 शेयर (1 लॉट) खरीदने होंगे, जिसके लिए 14,152 रुपये की जरूरत होगी.
  • लिस्टिंग की तारीख: शेयर 16 फरवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे.

ग्रे मार्केट (GMP) का क्या संकेत है?

आईपीओ में निवेश से पहले लोग ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP जरूर देखते हैं. फिलहाल आय फाइनेंस का GMP शून्य (0) चल रहा है. इसका मतलब है कि बाजार को अभी इस शेयर से लिस्टिंग पर बहुत बड़े मुनाफे की उम्मीद नहीं है. कुछ दिन पहले यह करीब 4% प्रीमियम पर था, जो अब गिरकर फ्लैट हो गया है.

क्या करती है यह कंपनी?

आय फाइनेंस मुख्य रूप से माइक्रो, स्मॉल और मीडियम उद्यमों (MSMEs) को बिजनेस लोन देती है. इनका औसत लोन साइज लगभग 1.8 लाख रुपये होता है. कंपनी का फोकस उन छोटे व्यापारियों पर है जिन्हें बड़े बैंक आसानी से लोन नहीं देते है.

ये भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 90.44 पर पहुंचा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola