अरबों का साम्राज्य छोड़, सचिन तेंदुलकर की बहू ने चुना ये रास्ता, जानें कितनी है नेटवर्थ

Updated:
विज्ञापन

सानिया चंडोक संग अर्जुन तेंदुलकर

Saaniya Chandhok NetWorth: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक एक सफल उद्यमी हैं. जानिए उनके लग्जरी पेट-केयर बिजनेस और करोड़ों की नेटवर्थ के बारें में.

विज्ञापन

Saaniya Chandhok NetWorth: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन कल यानी गुरुवार के दिन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी पत्नी सानिया चंडोक मुंबई के एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है. वे एक सफल उद्यमी हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है, लेकिन उन्होंने अपने परिवार के होटल और आइसक्रीम बिजनेस को छोड़कर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया. तो आइये जानतें है की सानिया चंडोक क्या करती है और उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी है.   

विज्ञापन

क्या काम करती हैं सानिया चंडोक?

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, सानिया को बचपन से ही बेजुबान जानवरों और पालतू पशुओं से बहुत लगाव रहा है. अपनी बिजनेस की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने वेटरनरी (पशु चिकित्सा) का एक विशेष कोर्स भी किया. 2022 में उन्होंने Mr. Paws नाम से एक लग्जरी पेट स्पा और स्टोर की शुरुआत की. उनका यह बिजनेस मुंबई में पालतू जानवरों को वर्ल्ड-क्लास ग्रूमिंग, स्किनकेयर और वेलनेस सेवाएं देता है. आज वो इस सेक्टर की एक उभरती हुई युवा बिजनेसवुमन मानी जाती हैं.

कितनी है सानिया की नेटवर्थ?

खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चंडोक की अपनी व्यक्तिगत नेटवर्थ 83 लाख से लेकर 4.15 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. हालांकि उनके दादा रवि घई का ग्रैविसा ग्रुप हजारों करोड़ का साम्राज्य है जिसमें बास्किन रॉबिन्स और क्वालिटी जैसे आइसक्रीम ब्रांड शामिल हैं, लेकिन सानिया की ये कमाई उनके अपने पेट-केयर वेंचर से होती है. 

ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन तेंदुलकर, जानिए नेटवर्थ का पूरा हिसाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola