पीएम सूर्य घर योजना के तहत लगवाए अपना सोलर सिस्टम, जानें कैसे करें आवेदन

PM Surya Ghar Bijali Yojana
PM Surya Ghar Bijali Yojana: महंगी बिजली और भारी-भरकम बिलों से राहत दिलाने के लिए बिहार में पीएम सूर्य घर योजना की धमाकेदार शुरुआत हुई है. अब SUVIDHA ऐप के जरिए 2.5 लाख घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे. 28 फरवरी 2026 से पहले आवेदन कर आप भी अपनी बिजली खुद बना सकते हैं.
PM Surya Ghar Bijali Yojana: आज के दौर में बढ़ते बिजली बिलों ने आम आदमी की जेब पर काफी बोझ डाल दिया है. इस समस्या के समाधान के रूप में अब लोग पारंपरिक बिजली के बजाय सोलर एनर्जी को अपना रहे हैं. सरकार ने इस प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है ताकि हर घर की छत पर सूरज की रोशनी से बिजली बन सके. पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से अब सोलर पैनल लगवाना न केवल सस्ता, बल्कि बेहद आसान भी हो गया है.
SUVIDHA App एक क्लिक पर होगा रजिस्ट्रेशन
अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने स्मार्टफोन पर SUVIDHA App का इस्तेमाल कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया को डिजिटल कंसेट (सहमति) के साथ जोड़ दिया गया है.
- विभाग ने साफ किया है कि जब तक उपभोक्ता ऐप पर अपनी डिजिटल सहमति नहीं देंगे, प्रोसेस आगे नहीं बढ़ेगा.
- ऐप को इस तरह बनाया गया है कि शहर हो या गांव, हर कोई आसानी से अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सके.
- यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है.
28 फरवरी तक का है मौका
अगर आप भी इस योजना के तहत मुफ्त सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो समय का विशेष ध्यान रखें. ऑनलाइन सहमति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तय की गई है. इस डेडलाइन के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. सोलर पैनल की स्थापना तो मुफ्त होगी, लेकिन उसकी नियमित सफाई और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी खुद उपभोक्ता की होगी ताकि सिस्टम लंबे समय तक बेहतर बिजली दे सके.
बिहार में BSPHCL ने संभाली कमान
बिहार के नागरिकों को इस योजना का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने कमर कस ली है. विभाग का लक्ष्य है कि प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों तक इस सरकारी मदद को जमीन पर उतारा जाए ताकि उनके बिजली बिलों में भारी कटौती हो सके.
पहले फेज में 2.5 लाख घरों को मिलेगा लाभ
योजना के शुरुआती चरण में बिहार के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को टारगेट किया गया है. इन परिवारों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे वे दिन भर सूरज से बनने वाली मुफ्त बिजली का उपयोग कर सकेंगे. इससे न केवल उनकी बिजली की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि महीने के अंत में आने वाले भारी-भरकम बिल से भी राहत मिलेगी.
Also Read: पीएफ खाताधारकों के लिए खतरे की घंटी, अगर नहीं किया ये एक काम तो डूब सकती है मेहनत की कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




