मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
Published by : Abhishek Pandey Updated At : 29 Jun 2025 3:35 PM
Anant Ambani
Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज में कार्यकारी निदेशक नियुक्त अनंत अंबानी को सालाना 10-20 करोड़ रुपये वेतन, लाभ कमीशन व अन्य भत्ते मिलेंगे. यह नियुक्ति अंबानी परिवार की उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जिसमें तीनों संतानें कंपनी में अहम भूमिकाएं निभा रही हैं.
Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. इस पद के साथ उन्हें सालाना 10 से 20 करोड़ रुपये तक का वेतन और कंपनी के मुनाफे पर कमीशन समेत कई भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी. इस संबंध में जानकारी कंपनी ने शेयरधारकों को भेजे गए नोटिस में दी है. 2023 में मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत को रिलायंस के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया था.
उस समय इन तीनों को वेतन नहीं मिलता था, सिर्फ 4 लाख रुपये बोर्ड मीटिंग फीस और 97 लाख रुपये का कमीशन दिया गया था. लेकिन अब अप्रैल 2025 में अनंत अंबानी को कार्यकारी निदेशक बना दिया गया है, जिससे वे पूर्णकालिक जिम्मेदारियों के साथ कंपनी के प्रशासन में भाग लेंगे.
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? (Anant Ambani)
पोस्टल बैलेट के जरिये शेयरधारकों से अनुमोदन मांगा गया है. प्रस्ताव के अनुसार, अनंत को वेतन के अलावा निम्नलिखित सुविधाएं भी मिलेंगी.
- सुसज्जित आवास या मकान किराया भत्ता
- गैस, बिजली, पानी, फर्नीचर और मरम्मत भत्ता
- छुट्टियों के दौरान परिवार सहित यात्रा भत्ता
- व्यावसायिक यात्राओं के लिए यात्रा, भोजन और आवास खर्च
- कार, ड्राइवर और निवास पर संचार सुविधाएं
- स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा प्रबंध साथ ही, कंपनी के शुद्ध लाभ पर आधारित बोनस/कमीशन भी उन्हें मिलेगा.
रिलायंस में यह बदलाव उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है. मुकेश अंबानी का मानना है कि अब समय है जब उनके बच्चे कंपनी की अगली पीढ़ी के लीडर के रूप में कार्यभार संभालें. आकाश जियो इंफोकॉम के चेयरमैन हैं और मुंबई इंडियंस टीम का प्रबंधन भी करते हैं.
ईशा रिलायंस रिटेल और लक्जरी ब्रांड पार्टनरशिप का नेतृत्व करती हैं. अनंत रिलायंस के ऊर्जा और न्यू-एनर्जी सेक्टर में सक्रिय हैं, जिसमें सौर पैनल निर्माण और हरित ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं. वह रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं, जो समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) से जुड़ी इकाई है.
पढ़ाई और पेशेवर अनुभव
तीनों अंबानी बच्चों ने विदेश से शिक्षा ली है. ईशा ने येल यूनिवर्सिटी, आकाश ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, वहीं अनंत ने भी ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है. अब तीनों रिलायंस की रीढ़ माने जाने वाले जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल जैसी यूनिट्स के बोर्ड में शामिल हैं.
Also Read: बनारस बना भारत का ‘इंजन एक्सपोर्ट हब’, अब दौड़ेंगे अफ्रीका की पटरियों पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










