Adani Wilmar IPO: अडाणी की इस कंपनी में निवेश करने से पहले जानिये जरूरी बातें

गौतम अडानी की कंपनी विल्मर का आईपीओ अगले सप्ताह 27 जनवरी को आ रहा है. इसमें निवेश करने वाले 31 जनवरी कर बोली लगा सकते हैं. इस कंपनी का आईपीओ 3 हजार 6 सौ करोड़ रुपये का है. ₹218 से ₹230 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है.
गौतम अडानी की कंपनी विल्मर का आईपीओ अगले सप्ताह 27 जनवरी को आ रहा है. इसमें निवेश करने वाले 31 जनवरी कर बोली लगा सकते हैं. इस कंपनी का आईपीओ 3 हजार 6 सौ करोड़ रुपये का है. ₹218 से ₹230 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. अडानी विल्मर के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों में एक साथ ही लिस्ट होंगे. ऐसे में अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इससे जुड़ी कई बातें जानना बेहद जरूरी है.
इस आईपीओ में एक्सपर्ट भी बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं. 27 जनवरी 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 जनवरी 2022 तक बोली लगाने का वक्त है. इस दौरान आप यहां निवेश कर सकते हैं. एफएमसीजी फूड कंपनी के प्रबंधन ने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹218 से ₹230 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. इस आईपीओ के जरिये कंपनी ने एक लक्ष्य तय कर रखा है.
कंपनी इस आईपीओ के जरिये 3,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी ने IPO के लिए एक लॉट में 65 शेयर रखे हैं. निवेशक कम से कम 65 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इसके लिए सबसे बड़ी बात है कि तय समय के अंदर आपको रिसर्च के साथ निवेश का फैसला लेना है.
इसमें आप एक लॉट और अधिक से अधिक 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानि आप कम से कम 14,950 रुपये प्रति लॉट का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए 1,94,350 रुपये लगा सकते हैं आपकी बोली लगाने के बाद शेयरों का आवंटन 3 फरवरी 2022 को किया जा सकता है.
जिन्हें शेयर्स अलॉट नहीं होंगे उन्हें 4 फरवरी को रिफंड मिलेगा. निवेश से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कंपनी क्या करती है. कंपनी अडानी विल्मर खाने का तेल बेचती है. इसका ब्रांड फॉर्च्यून है जो काफी प्रचलित है. यह कंपनी सिंगापुर की विल्मर के साथ में 50-50 की भागीदारी में काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




