7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में हो सकती है 3 प्रतिशत की वृद्धि, इस महीने घोषणा संभव

अगर महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई तो डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जायेगा. जनवरी 2020 से सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया था. एक जुलाई से महंगाई भत्ते में वृद्धि की गयी, लेकिन कर्मचारियों को डीए का एरियर नहीं दिया गया है.
7th Pay Commission latest news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है. केंद्र सरकार एक बार फिर उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करने वाली है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने वाली है.
अगर महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई तो डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जायेगा. जनवरी 2020 से सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि पर प्रतिबंध लगा दिया था. एक जुलाई से महंगाई भत्ते में वृद्धि की गयी, लेकिन कर्मचारियों को डीए का एरियर नहीं दिया गया है.
केंद्रीय कर्मचारियों के यूनियन ने यह मांग की है कि सरकार को कर्मचारियों को राहत देने के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि करना चाहिए. AICPI के आंकड़ों के अनुसार इंडेक्स 121.7 पर पहुंच गया है. ऐसे में जून 2021 के लिए महंगाई भत्ते में 3 परसेंट का इजाफा होना तय माना जा रहा है. हालांकि सरकार ने इस संबंध में अभी कुछ भी ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर अंत तक सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है.
सितंबर अंत तक त्योहारी सीजन की शुरुआत भी हो जायेगी, ऐसे में वह डीए में बढ़ोतरी का सही समय होगा. कर्मचारी यूनियन जुलाई अगस्त के लिए एरियर की डिमांड भी कर रहा है, अगर यह मांग पूरी हुई तो कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले तय है.
Also Read: SBI दे रहा है हर महीने 60 हजार कमाने का मौका, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




