ePaper

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे 2 लाख रुपये! जल्द मिल सकता है बकाया एरियर

Updated at : 22 Jan 2022 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे 2 लाख रुपये! जल्द मिल सकता है बकाया एरियर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार (Modi Government) की ओर से जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इस साल केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफे के साथ-साथ 18 महीने का एरियर भी मिल सकता है. ऐसा होता है तो कर्मचारियों को एक साथ 2 लाख से ज्यादा एरियर मिलेगा.

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार (Modi Government) की ओर से जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इस साल केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफे के साथ-साथ 18 महीने का एरियर (DA Arrear) भी मिल सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले को लेकर चर्चा हो सकती है. ऐसे में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने की आस जगने लगी है. ऐसा होता है तो कर्मचारियों को एक साथ 2 लाख से ज्यादा एरियर मिलेगा.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: गौरतलब है कि 18 महीने के बकाये एरियर (DA Arrear) को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने कई बार सरकार से इसे देने की मांग की है. काउंसिल ने इसके वन टाइम सेटलमेंट की गुजारिश भी की है. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई बात नहीं बनी है. लेकिन एक बार फिर बातचीत की सुगबुगाहट से कर्मियों के मन में सोई आस फिर से जगने लगी है. उम्मीद है कि जल्दी ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस पर चर्चा हो सकती है.

केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है मोटी रकम: बता दें, अगर केन्द्रीय कर्मचारियों की मांग (DA Arrear) को सरकार मान लेती है और उन्हें 18 महीने का एरियर देने का फैसला कर लेती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से मोटी रकम मिलेगी. इस फैसले से लेवल- वन कर्मचारियों को 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपए तक मिलेंगे. इसी तरह लेवल-13 कर्मचारियों को एकमुश्त 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिल सकते हैं.

मिल सकता है एचआरए का लाभ: एरियर (DA Arrear) के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को आवास भत्ता मिलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि केन्द्र सरकार आवास भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है. ऐसा होने पर एचआरए की दरें 10 फीसदी 20 फीसदी और 30 फीसदी हो जाएगी. एचआरए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि अगर आवास भत्ते में वृद्धि हुई तो इससे करीब 31 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola