ePaper

Vande Bharat Train: अगले 3 साल में देशभर में चलेंगी 475 वंदे भारत ट्रेन, हाई स्पीड में रेलवे कर रहा काम

Updated at : 24 Nov 2022 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Train: अगले 3 साल में देशभर में चलेंगी 475 वंदे भारत ट्रेन, हाई स्पीड में रेलवे कर रहा काम

Vande Bharat Train: मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले तीन साल में 475 वंदे भारत ट्रेन तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है. न्होंने बताया कि पिछले बजट में 4 सौ ट्रेन को मंजूरी दी गई थी. हम आने वाले तीन सालों में अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे.

विज्ञापन

Vande Bharat Train: अगले तीन सालों में देश में 475 वंदे भारत ट्रेन तैयार करने की योजना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी गुरुवार को कहा कि अगले तीन साल में 475 वंदे भारत ट्रेन तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टाइम्स नाउ समिट में बताया कि बुलेट ट्रेन 2026 तक पूरी तरह से संचालित होने लगेगी.

तीन साल में पूरे हो जाएंगे लक्ष्य: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 475 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य हासिल करने की और हम बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले बजट में 4 सौ ट्रेन को मंजूरी दी गई थी. उन्होंने ये भी कहा कि इससे पहले 75 ट्रेन की स्वीकृति दी जा चुकी थी. हम आने वाले तीन सालों में अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे.

110 किमी का ट्रैक तैयार: वहीं, टाइम्स नाउ समिट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के समय और लागत में वृद्धि को लेकर कहा कि ऐसी ट्रेन के लिए प्रौद्योगिकी और प्रारंभिक डिजाइन का चरण बहुत जटिल होता है. उन्होंने कहा हमने करीब 110 किमी का ट्रैक तैयार कर लिया है. ट्रेन 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी.

बिहार में शुरू होगा वंदे भारत ट्रेन: बिहार को भी जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है. रेलवे इसकी तैयारी कर रहा है. संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर तक वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात मिल सकती है. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक आईसीएफ चेन्नई में दो वंदे भारत एक्‍सप्रेस तेजी से तैयार किया जा रहा है. इनमें से एक तेलंगाना को और दूसरा ट्रेन बिहार को मिलने की संभावना है. हालांकि वंदे भारत ट्रेन को किस रूट पर चलाया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Measles Outbreak: मुंबई में तेजी से फैल रहा खसरा, 12 मरीजों की मौत, 233 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola