ब्रासीलिया में पीएम मोदी ने कहा, ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और निवेश पर ध्यान देने की जरूरत

Updated at : 14 Nov 2019 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रासीलिया में पीएम मोदी ने कहा, ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और निवेश पर ध्यान देने की जरूरत

ब्रासीलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि फिलहाल, वैश्विक व्यापार में फिलहाल अंतर-ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी केवल 15 फीसदी ही है. पीएम मोदी ने कहा […]

विज्ञापन

ब्रासीलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि फिलहाल, वैश्विक व्यापार में फिलहाल अंतर-ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी केवल 15 फीसदी ही है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने अभी हाल ही में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की है. मैं चाहता हूं कि फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के बीच आपसी तालमेल और लेन-देन में वृद्धि हो.

इसके पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत की तथा भारत-चीन संबंधों को मजबूती और नयी ताकत देने के लिए दोनों शीर्ष नेताओं ने व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों पर गहन संपर्क बनाये रखने पर सहमति जतायी. प्रधानमंत्री ने 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर अलग एक बैठक में बुधवार को कहा कि चेन्नई में पिछले महीने हुई अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊर्जा और नयी दिशा मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola