पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन से आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होने की उम्मीद

Updated at : 13 Nov 2019 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन से आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होने की उम्मीद

ब्रासीलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां पहुंचने पर उम्मीद जतायी कि ब्रिक्स सम्मेलन सदस्य देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा. प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हैं. मोदी ने यहां अपने आगमन के बाद ट्वीट किया कि ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा […]

विज्ञापन

ब्रासीलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां पहुंचने पर उम्मीद जतायी कि ब्रिक्स सम्मेलन सदस्य देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा. प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हैं. मोदी ने यहां अपने आगमन के बाद ट्वीट किया कि ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंचा. यात्रा के दौरान विश्व के कई नेताओं से भी मुलाकात करूंगा.

प्रधानमंत्री 11वें ब्रिक्स सम्मेलन से इतर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ बैठक करेंगे और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री का बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी अलग-अलग बैठकें करने का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि ब्रिक्स सम्मेलन इसके सदस्य राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को बढ़ायेगा.

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. इस साल का कार्यक्रम ‘ब्रिक्स : नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’ विषय के तहत हो रहा है. यह छठा मौका है, जब मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री के स्वागत को ब्रिक्स जितना ही शानदार बताते हुए ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये ब्रासीलिया पहुंच गये हैं.

इस साल के सम्मेलन का विषय ‘ब्रिक्स : नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’ है, जो ब्रिक्स देशों के बीच परंपराग संबंधों को और मजबूत करेगा. सम्मेलन के दौरान विश्व के इन पांचों देशों का लक्ष्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष में उनके सहयोग को मजबूत करना होगा. मोदी ने अपनी रवानगी बयान में यह कहा. प्रधानमंत्री ने कहा कि पांचों देश ब्रिक्स के ढांचे के दायरे में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद रोधी सहयोग के लिए तंत्र बनाने पर भी गौर करेंगे. वह ब्रिक्स व्यापार मंच समापन समारोह और ‘क्लोज्ड’ सत्र (जिसमें सिर्फ ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे) तथा सम्मेलन के पूर्ण सत्र में भी शरीक होंगे.

‘क्लोज्ड’ सत्र में चर्चा समकालिक विश्व में राष्ट्रीय संप्रभुता के उपयोग के लिए चुनौतियों एवं अवसरों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है. इसके बाद ब्रिक्स का पूर्ण सत्र होगा, जिसमें सदस्य देशों के नेता ब्रिक्स समाजों के आर्थिक विकास के लिए अंत: ब्रिक्स सहयोग पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सम्मेलन में व्यापार एवं निवेश संवर्द्धन एजेंसियों के बीच एक ब्रिक्स सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola