इंडिया रेटिंग्स का अनुमान : वर्ष 2019-20 में 6.7 फीसदी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने देश की जीडीपी वृद्धि की दर चालू वित्त वर्ष में गिरकर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. मांग में कमी, कमजोर मॉनसून और विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर में नरमी इसकी मुख्य वजह रही. रेटिंग एजेंसी ने पहले जीडीपी वृद्धि दर के 7.3 फीसदी पर रहने की […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने देश की जीडीपी वृद्धि की दर चालू वित्त वर्ष में गिरकर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. मांग में कमी, कमजोर मॉनसून और विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर में नरमी इसकी मुख्य वजह रही. रेटिंग एजेंसी ने पहले जीडीपी वृद्धि दर के 7.3 फीसदी पर रहने की उम्मीद जतायी थी.

विज्ञापन

इंडिया रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा कि हमने 2019-20 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर को 7.3 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया. यह छह साल का निम्नतम स्तर है. इसमें कहा गया है कि खपत मांग में नरमी, मॉनसून में देरी, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि में गिरावट, समयबद्ध तरीके से मामलों को सुलझाने में दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के नाकाम रहने से चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ने से भी निर्यात प्रभावित होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola