बुनियादी उद्योगों की रफ्तार जून में पड़ी सुस्त, वृद्धि दर घटकर 0.2 फीसदी पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली : बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार जून महीने में सुस्त पड़ गयी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खनिज तेल और तेल रिफाइनरी तथा सीमेंट उत्पादन घटने से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर 0.2 फीसदी पर आ गयी. कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार जून महीने में सुस्त पड़ गयी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खनिज तेल और तेल रिफाइनरी तथा सीमेंट उत्पादन घटने से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर 0.2 फीसदी पर आ गयी. कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली, इन आठ उद्योगों के उत्पादन में जून, 2018 में 7.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में कच्चे तेल का उत्पादन एक साल पहले इसी महीने की तुलना में 6.8 फीसदी गिरा, जबकि तेल रिफाइनरी उद्योग के उत्पादन में सालाना आधार पर 9.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. सीमेंट उत्पादन भी एक साल पहले इसी महीने से 1.5 फीसदी कम रहा. दो महीने की गिरावट के बाद जून में उर्वरक उत्पादन में 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी.

हालांकि, समीक्षाधीन महीने में इस्पात उत्पादन में 6.9 फीसदी और बिजली उत्पादन में 7.3 फीसदी वृद्धि दर्ज की गयी. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल जून की तिमाही में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 3.5 फीसदी पर आ गयी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.5 फीसदी रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola