यूरिया की पोषण आधारित सब्सिडी दर तय करने पर विचार कर रही मोदी सरकार-II

Updated at : 05 Jun 2019 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया की पोषण आधारित सब्सिडी दर तय करने पर विचार कर रही मोदी सरकार-II

नयी दिल्ली : सरकार यूरिया के लिए पोषण आधारित सब्सिडी दर तय करने पर विचार कर रही है. यह कदम उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल और इस उद्योग में कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सरकार ने वर्ष 2010 में पोषक तत्वों पर आधारित सब्सिडी (एनबीएस) […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार यूरिया के लिए पोषण आधारित सब्सिडी दर तय करने पर विचार कर रही है. यह कदम उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल और इस उद्योग में कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सरकार ने वर्ष 2010 में पोषक तत्वों पर आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की शुरुआत की थी. इसके तहत यूरिया को छोड़कर सब्सिडीयुक्त फास्फेट और पोटाश (पी एंड के) वाले उर्वरकों के प्रत्येक ग्रेड के लिए वार्षिक आधार पर सब्सिडी की राशि तय कर दी जाती है. यह राशि इन उर्वरकों में मौजूदा पोषण तत्वों के आधार पर तय की जाती है.

इसे भी देखें : उर्वरक सब्सिडी भुगतान के लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपये की विशेष बैंकिंग व्यवस्था को मंजूरी

एक उच्चस्तरीय सूत्र ने बताया कि पीएंडके मामले में हमने पहले ही एनबीएस को शुरू कर दिया है, लेकिन यूरिया के मामले में इसके क्रियान्वयन की चिंताओं को देखते हुए इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया. अब मोदी सरकार-II इसे अमल में ला सकती है. एक सूत्र ने बताया कि उर्वरक मंत्रालय यूरिया के लिए भी एनबीएस दर तय करने को लेकर विचार कर रहा है.

उन्होंने बताया कि इसके तौर तरीकों पर विचार-विमर्श चल रहा है. उनका कहना है कि यूरिया के लिए भी एनबीएस दर तय होने से उर्वरक उद्योग में कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ ही यूरिया का संतुलित उपयोग भी बढ़ेगा. इसके साथ ही, प्रतिस्पर्धा में भी सुधार आयेगा. फिलहाल, केवल यूरिया ही एकमात्र नियंत्रित उर्वरक है, जिसे सांविधिक रूप से अधिसूचित एकसमान दर पर बेचा जाता है. इसका अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य 5,360 रुपये प्रति टन है. यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उर्वरक है, क्योंकि इस पर सबसे ज्यादा सब्सिडी दी जाती है.

सूत्रों का कहना है कि कुछ आशंकाओं के चलते यूरिया के लिए एनबीएस आधारित दरें तय नहीं की गयी, लेकिन अब अधिकारियों का मानना है कि इस समस्या को सुलझा लिया जायेगा. एक आशंका यह भी है कि पीएंडके उर्वरकों की तरह यदि यूरिया के दाम भी नियंत्रणमुक्त कर दिये जाते हैं, तो यह महंगा हो जायेगा.

ऐसे मामले में सरकार का कहना है कि दाम को पूरी तरह नियंत्रणमुक्त नहीं किया जायेगा, बल्कि बाजार स्थिति के मुताबिक मूल्य को एक दायरे में रखा जायेगा. इस मूल्य दायरे को समय-समय पर संशोधित किया जाता रहेगा. देश में 2018- 19 में 240 लाख टन यूरिया विनिर्माण किया गया. घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इसके ऊपर 69 लाख टन यूरिया का आयात भी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola