L&T ने 3,210 करोड़ रुपये में MindTree के 20% शेयर खरीदे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2019 6:32 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंजीनियरिंग और बुनियादी संरचना निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने एक थोक सौदे में माइंडट्री में वीजी सिद्धार्थ और कॉफी डे की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 3,210 करोड़ रुपये में खरीदी है. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एलएंडटी ने सिद्धार्थ और कॉफी डे ट्रेडिंग लिमिटेड के करीब 3.27 करोड़ शेयर मंगलवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंजीनियरिंग और बुनियादी संरचना निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने एक थोक सौदे में माइंडट्री में वीजी सिद्धार्थ और कॉफी डे की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 3,210 करोड़ रुपये में खरीदी है.

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एलएंडटी ने सिद्धार्थ और कॉफी डे ट्रेडिंग लिमिटेड के करीब 3.27 करोड़ शेयर मंगलवार को खरीदे. एलएंडटी माइंडट्री की 66 प्रतिशत तक हिस्सेदारी करीब 10,800 करोड़ रुपये में खरीदना चाहती है.

एलएंडटी ने कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ से माइंडट्री की 20.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है. इसे अलावा उसने कंपनी के अन्य 15 प्रतिशत शेयर करीब 2,500 करोड़ रुपये में खुले बाजार से खरीदने का ऑर्डर भी ब्रोकरों को दिया है.

इन सब सौदों के अलावा एलएंडटी ने खुली पेशकश के जरिये अतिरिक्त 31 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की भी पेशकश की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola