Startup के लिए की गयी पहलों के आधार पर राज्यों की Ranking शुरू

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि स्टार्टअप के लिए की गयी पहलों के आधार पर वर्ष 2019 के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग तय करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. मंत्रालय ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत एक मई, 2018 से 30 जून, 2019 के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि स्टार्टअप के लिए की गयी पहलों के आधार पर वर्ष 2019 के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग तय करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. मंत्रालय ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत एक मई, 2018 से 30 जून, 2019 के बीच स्टार्टअप तंत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से उठाये गये कदमों का मूल्यांकन किया जायेगा.

विज्ञापन

इसे भी देखें : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मामले में राज्यों की रैंकिंग शुरू, मार्च के अंत तक काम हो जायेगा पूरा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रैंकिंग ढांचा 2019 में सात पहलुओं और 30 गतिविधियों पर ध्यान दिया जायेगा. इन पहलुओं में संस्थागत सहयोग, नियमों का सरलीकरण, सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना एवं जागरूकता फैलाना जैसी चीजें शामिल हैं. मंत्रालय के तहत काम करने वाले उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद यह ढांचा तैयार किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola