रिश्वत के आरोपों को निपटाने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर भुगतान करेगी कॉग्निजेंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 4:58 PM
वाशिंगटन : प्रमुख अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निजेंट यूएस सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को रिश्चत के आरोपों को निपटाने के लिए 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर भुगतान करेगी. न्याय विभाग ने कंपनी के दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दायर किये हैं. एसईसी ने कहा कि दो पूर्व प्राधिकारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने […]
वाशिंगटन : प्रमुख अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निजेंट यूएस सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को रिश्चत के आरोपों को निपटाने के लिए 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर भुगतान करेगी. न्याय विभाग ने कंपनी के दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दायर किये हैं. एसईसी ने कहा कि दो पूर्व प्राधिकारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने एक भारतीय सरकारी अधिकारी को करोड़ों डॉलर की रिश्वत के भुगतान में सुविधा प्रदान करने में भूमिका निभायी.
इसे भी देंखें : तिमाही नतीजे में काग्निजेंट का मुनाफा 9.7 प्रतिशत बढा
एसईसी ने कहा कि कॉग्निजेंट ने इन आरोपों को निपटाने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी कि उसने विदेशी भ्रष्ट व्यवहार अधिनियम (एफसीपीए) का उल्लंघन किया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2014 में तमिलनाडु के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उस निर्माण कंपनी 20 लाख डॉलर की रिश्वत मांगी, जो चेन्नई में कॉग्निजेंट के 27 लाख वर्ग फुट परिसर के निर्माण के लिए जिम्मेदार थी.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉग्निजेंट के अध्यक्ष गार्डन कोबर्न और मुख्य विधिक अधिकारी स्टीवन ई श्वार्ट्ज ने ठेकेदार को रिश्वत के भुगतान के लिए अधिकृत किया. एसईसी ने यह भी आरोप लगाया कि कॉग्निजेंट ने इसके साथ ही निर्माण कंपनी को दो अतिरिक्त रिश्वत देने के लिए अधिकृत किया, जो कि कुल मिलाकर 16 लाख डॉलर होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










