ePaper

विक्की कौशल ने शुरू की 'सैम बहादुर' की शूटिंग, फातिमा सना शेख और सान्या के साथ पूरी टीम आई नजर, VIDEO

Updated at : 08 Aug 2022 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
विक्की कौशल ने शुरू की 'सैम बहादुर' की शूटिंग, फातिमा सना शेख और सान्या के साथ पूरी टीम आई नजर, VIDEO

शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत करते हुए निर्माताओं - आरएसवीपी ने एक एक्सक्लूसिव वीडियो लॉन्च किया है, जिसमें सैम बहादुर के रूप में विक्की कौशल को उनके को-स्टार्स, सान्या और फातिमा के साथ दिखाया गया हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में उनके अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में हैं. यह भारत के सबसे जांबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड मार्शल,सैम मानेकशॉ की कहानी है जिनका किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, वहीं रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.

वीडियो में दिखा विक्की का अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन

शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत करते हुए निर्माताओं – आरएसवीपी ने एक एक्सक्लूसिव वीडियो लॉन्च किया है, जिसमें सैम बहादुर के रूप में विक्की कौशल को उनके को-स्टार्स, सान्या और फातिमा के साथ दिखाया गया हैं. यह वीडियो सैम बहादुर के रूप में विक्की के अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन और उनके टेबल रीड सेशन से लेकर मेघना गुलजार और उनकी टीम के रीडिंग सेशन, जिसमें वो पूरे उत्साह के साथ रियलिस्टिक कैरेक्टर्स के पोट्रेयल को री-इमेजिन कर रहे है.

प्रेरक कहानी को बताने का अवसर

इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित निर्देशक मेघना गुलज़ार कहती हैं, “आखिरकार, सालों की लंबी चौड़ी रिसर्च, राइटिंग, ब्रेनस्टॉर्मिंग और कड़ी तैयारी के बाद, ‘सैम बहादुर’ आखिरकार शुरू हो गई है. सेट पर होना और सैम मानेकशॉ के प्रेरक जीवन की कहानी को बताने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात है. वीरता, साहस, दृढ़ संकल्प और धार्मिकता का जीवन. वे अब पुरुषों को उसके जैसा नहीं बनाते.”

रियल लाइफ के हीरो की कहानी बताना गर्व की बात

विक्की कौशल कहते हैं, “मैं एक रियल लाइफ हीरो और देशभक्त की भूमिका निभाने के लिए खुद को लकी मानता हूं, जिसे आज भी हमारे देश में उनके योगदान के लिए याद किया जाता हैं और प्यार किया जाता हैं. एक अभिनेता के रूप में सीखने और अपने साथ रखने के लिए बहुत कुछ है. तैयारी के साथ साथ पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. मुझे यकीन है कि आज के भारत को बनाने की सैम की मेसमराइजिंग जर्नी को देखकर दर्शक काफी रोमांचित होंगे.”

सैम बहादुर को हमेशा याद रखेंगे

फातिमा सना शेख कहती हैं, “हमारे देश के सबसे महान वॉर हीरोज में से एक की ऐसी प्रेरक कहानी का हिस्सा बनना एक बहुत बड़ा सम्मान है. मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने सैम मानेकशॉ के बारे में नहीं सुना हैं, वे सैम बहादुर को देखने के बाद उन्हें हमेशा याद रखेंगे.”

Also Read: Uunchai First Look: फ्रेंडशिप डे पर तोहफा, दो साथियों संग हिमालय पर ट्रैकिंग करते दिखे अमिताभ बच्चन
विक्की और सान्या की एक साथ पहली फिल्म 

सान्या मल्होत्रा ​​​​कहती हैं, “सिल्लू की भूमिका निभाना, जो अपनी यात्रा के दौरान सैम की सपोर्ट सिस्टम रही है, एक बड़े सम्मान की बात है. यह पहली बार है जब मैं विक्की के साथ स्क्रीन साझा कर रही हूं और मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैं, मेरी सबसे अच्छी कोशिश अपने हिस्से और फिल्म के साथ न्याय करना होगा.”

2023 में रिलीज होगी फिल्म 

रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, “दुनिया प्रेरित होना चाहती है और एफएम सैम मानेकशॉ की तुलना में कोई बड़ी प्रेरणादायक कहानी और विरासत नहीं है – एक वॉर हीरो, एक नेता, एक ग्रेट कम्युनिकेटर और एक मास्टर रणनीतिकार जिसने अपना जीवन उच्चतम स्तर के साथ पूरे आत्म विश्वास और अपनी शर्तों पर जिया – उनके जीवन की कहानी को पर्दे पर लाना एक सम्मान की बात है जो कई मायनों में भारत की प्रारंभिक कहानी है. यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola