Tu Jhoothi Main Makkaar BO Prediction: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का चलेगा जादू? पहले दिन करेगी इतनी कमाई!

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Prediction: फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने एडवांस बुकिंग जबरदस्त है. फिल्म को लेकर शुरुआती रुझान अच्छे दिख रहे है. यंग जेनरेशन के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. हालांकि देखना होगा कि ये क्रेज कितना सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Prediction: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) का ट्रेलर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि ये मूवी ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस करेगी. चलिए आपको बताते है पहले दिन कितने का कलेक्शन होगा.
डायरेक्टर लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने एडवांस बुकिंग जबरदस्त है. ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 30,000 टिकट बिक चुके है, जो 1 करोड़ से ज्यादा है. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर 5 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. फिल्म को लेकर शुरुआती रुझान अच्छे दिख रहे है. यंग जेनरेशन के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. हालांकि देखना होगा कि ये क्रेज कितना सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ओपनिंग डे पर 12-14 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे है. एक्टर की अपमकिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वो ‘एनिमल’ में नजर आएंगे. यह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है और ये इसी साल रिलीज होगी. इसके अलावा वो सिंगर किशोर कुमार के बायोपिक में काम करेंगे.
श्रद्धा कपूर इन फिल्मों में आएंगी नजर
बात करें तो श्रद्धा कपूर के आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह ‘सीता’ नाम की एक आगामी फिल्म में नजर आएंगी. इसे ओम राउत द्वारा निर्देशित किए जाने की उम्मीद है. मूवी में एक्ट्रेस प्रभास के साथ काम कर रही है. बता दें कि दोनों ने पहले भी साहो मूवी में साथ काम किया था.
Also Read: Gadar: ये हसीना होती तारा सिंह की सकीना? इस एक्ट्रेस का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










