ePaper

Sushant Singh Rajput Suicide: डॉक्‍टर का खुलासा- ए‍क साल से डिप्रेशन में थे, अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद...

Updated at : 19 Jun 2020 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide: डॉक्‍टर का खुलासा- ए‍क साल से डिप्रेशन में थे, अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद...

Doctor Kesri Chavda reveals Sushant Singh Rajput ankita lokhande relationship break up : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को आत्महत्या हो गई. सुशात ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया यह अब भी सवाल बना हुआ है. कथित तौर पर अभिनेता डिप्रेशन से पीड़ित थे और वह इसका इलाज करवा रहे थे.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput ankita lokhande doctor reveals : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को आत्महत्या हो गई. सुशात ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया यह अब भी सवाल बना हुआ है. कथित तौर पर अभिनेता डिप्रेशन से पीड़ित थे और वह इसका इलाज करवा रहे थे. मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर उनके मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा का बयान दर्ज किया है जिन्होंने अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य और उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

ब्रेकिंग बूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने खुलासा किया है कि सुशांत अपनी ‘पवित्र रिश्‍ता’ को-एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे को भूला नहीं पाए थे. उन्‍हें ब्रे‍कअप को लेकर पछतावा था. सुशांत पिछले छह महीनों में तीन बार डॉक्टर से मिले थे.

एक साल से डिप्रेशन में थे

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने खुलासा किया है कि सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और रात को उन्‍हें नींद नहीं आती थी. उनके मन में अजीब-अजीब ख्‍याल आते थे. अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन बाद में कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था.

एक मुद्दा यह भी था

डॉक्टर ने कृति सैनन और एक निर्देशक की बेटी के नाम का खुलासा किया था जिसके साथ सुशांत रिलेशनशिप में थे. लेकिन उनके दोनों ही रिश्ते विफल रहे. डॉक्टर ने बताया कि एक अन्य मुद्दा यह था कि सुशांत एक चीज को अलग-अलग तरीके से सोचते थे.

Also Read: Sushant Singh Rajput Suicide : पुलिस ने 11 घंटे तक रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, किया खुलासा इस बात पर हुआ था झगड़ा

एक साथ रहने लगे थे रिया सुशांत

ब्रेकिंग बूम से बातचीत में डॉक्‍टर ने खुलासा किया कि, सुशांत एक करीबी दोस्त के माध्यम से रिया चक्रवर्ती से मिले थे. रिया तब एक फीमेल फ्रेंड के साथ वर्सोवा में रहती थीं. कुछ दिनों बाद सुशांत रिया को अपने घर ले आए. डॉक्‍टर ने आगे बताया कि, बाद में सुशांत, रिया चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे. दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते थे. डॉक्‍टर को बताया था कि जब अभिनेता ने रिया के साथ अपने रिश्ते के बारे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, तो रिया ने सुशांत के साथ झगड़ा किया और उन्‍हें पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर किया था.

अंकिता को कभी भुला नहीं पाए

अंकिता के साथ ब्रेकअप के बाद सुशांत को उनके जैसा प्रेमिका कभी नहीं मिली. डॉक्‍टर ने खुलासा किया कि, सुशांत ने उन्‍हें बताया था कि अंकिता उनका हर काम करती थीं, मेरा ख्याल रखती थी, लेकिन उसके बाद इस तरह की कोई भी लड़की उनकी जिंदगी में नहीं आई. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत, अंकिता लोखंडे को मिस करते थे. उन्‍हें एहसास हुआ कि अंकिता के साथ ब्रेकअप करके उन्‍होंने बहुत बड़ी गलती की है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola