सोनू सूद ने की झारखंड के सरफराज की मदद, इस बच्चे ने धाकड़ रिपोर्टिंग कर खोल दी थी स्कूल की पोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2022 5:08 PM
सोनू सूद ने बच्चे का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सरफराज अगली रिपोर्टिंग अपने नए स्कूल से करना. बस्ता बांध स्कूल और हॉस्टल तेरा इन्तज़ार कर रहें हैं.' उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बहुत ही सराहनीय कार्य किया है भैया जी आपने.
एक्टर सोनू सूद कोरोना काल से ही आम लोगों के मसीहा बनकर उभरे हैं. लोगों ने उनसे सोशल मीडिया पर या फोन से संपर्क कर मदद मांगी, सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया. अब उन्होंने झारखंड के गोड्डा जिले के एक बच्चे की मदद की है जिसका वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस बच्चे का नाम सरफराज है और उसने स्कूल की अव्यवस्था को दिखाते हुए शानदार रिपोर्टिंग की थी. सोनू सूद ने इसे लेकर ट्वीट किया है.
सोनू सूद ने बच्चे का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सरफराज अगली रिपोर्टिंग अपने नए स्कूल से करना. बस्ता बांध स्कूल और हॉस्टल तेरा इन्तज़ार कर रहें हैं.’ उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बहुत ही सराहनीय कार्य किया है भैया जी आपने. एक और यूजर ने लिखा, हम बदलेंगे तभी देश बदलेगा. आपने अच्छी पहल की है सर. एक और यूजर ने लिखा, सर आप सरफराज को नये स्कूल मे ले जायेंगे तो सिर्फ सरफराज का भविष्य अच्छा बनेगा. अगर आपने उसे स्कूल को सुधार दिया तो गांव के बच्चों का भविष्य बन जायेगा!
बता दें कि झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा के भिखियाचक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की बदहाली का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस मामले को गंभीरता से लिया था. स्कूल के दो सहायक अध्यापक मो. तमीजुद्दीन व मो. रफीक को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही बीइइओ हरि प्रसाद ठाकुर ने विद्यालय प्रबंधन समिति को भंग करने का निर्देश दिया गया था.
Also Read: कपिल शर्मा ने Boycott Bollywood ट्रेंड पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सभी वक्त की बात होती है…वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने सरफराज को फोन कर उसकी हौसलाअफजाई की थी. सरफराज को फोन कर विद्यालय का हाल जाना था. इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने सहायक अध्यापकों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों को हटा दिया गया है. उन्होंने उसे मन लगा कर पढ़ाई करने की नसीहत दी. विद्यालय के कमरे में रखे पुआल के ढेर को हटाया गया और शौचालय की सफाई करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










