सोनम कपूर ने शेयर की भाई हर्षवर्धन संग बेटे की क्यूट तस्वीर, नन्हे वायु को निहारते दिखे ‘बेस्ट मामा’

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें हर्षवर्धन वायु को गोद में लिए मुस्कुराते दिख रहे हैं. हर्षवर्धन कपूर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है! जहां बेबी वायु ग्रीन कलर की टी-शर्ट और व्हाइट बॉटम्स में क्यूट लग रहे हैं.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. उन्होंने अपने बेटे की पहली सालगिरह पर उसके नाम का खुलासा किया- वायु कपूर आहूजा. तब से सोनम और आनंद बेबी वायु की प्यारी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं. जबकि उन्होंने बेटे का चेहरा अभी तक छिपा रखा है. अब सोनम ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ वायु की एक तस्वीर पोस्ट की है जो वाकई सबका ध्यान खींच रही है. इस तस्वीर पर प्रशंसक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें हर्षवर्धन वायु को गोद में लिए मुस्कुराते दिख रहे हैं. हर्षवर्धन कपूर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है! जहां बेबी वायु ग्रीन कलर की टी-शर्ट और व्हाइट बॉटम्स में क्यूट लग रहे हैं. वहीं हर्षवर्धन पर्पल टी और हल्के गुलाबी पैंट में नजर आ रहे हैं. गोद में उन्होंने वायु को एक हाथ से थाम रखा है. तस्वीर को साझा करते हुए सोनम ने लिखा, “हर्षवर्धन कपूर वायु तुमसे प्यार करता है, तुम सबसे अच्छे मामा हो…” इस तस्वीर पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
हाल ही में सोनम कपूर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जेद्दा,सऊदी अरब की यात्रा की. एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा था, “मैं उसे बहुत याद करने वाली हूं. मैं उसे पीछे छोड़ने के लिए बहुत घबरायी हुई हूं, भले ही वह सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो. वह मेरी मां और मेरी बहन के साथ है इसलिए मैं इतना तनावग्रस्त नहीं हूं. मैं सचमुच 20 घंटे के लिए जा रही हूं. मैंने सुबह निकलने और वापस आने का एक तरीका निकाला है.”
Also Read: The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने शेयर किया बादशाह का BTS वीडियो, ‘ये लड़की पागल है’ पर किया डांस
सोनम कपूर की आनेवाली फिल्म की बात करें तो वो क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जो 2011 में रिलीज़ हुई थी जो इसी नाम की कोरियाई क्राइम-थ्रिलर की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. इसका निर्देशन अहं सांग-हून द्वारा किया गया है. फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख का अभी भी इंतजार है. एकट्रेस आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं. अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की एके बनाम एके में भी उनकी एक कैमियो भूमिका थी, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










