सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा से लेकर कैटरीना कैफ विक्की कौशल तक, सेलेब्स इन जगहों पर करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट

Updated:
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा से लेकर कैटरीना कैफ विक्की कौशल तक, सेलेब्स इन जगहों पर करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट

साल 2021 के मात्र कुछ ही दिन बचे है. ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं, जो नया साल के जश्न के लिए अभी से छुट्टियों पर निकल चुके हैं. इनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक शामिल है.

विज्ञापन
undefined

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन-दिनों ब्रह्मास्त्र फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं. आलिया फिल्म आरआरआर की भी प्रमोशन कर रही है. हालांकि इन सब से टाइम निकाल कर दोनों लव बड्स न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए किसी सीक्रेट डेस्टिनेशन पर निकल गए है. खबरों की माने तो ये न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं. फैंस को इन-दोनों के फोटोज का बेसब्री से इंतजार है.

undefined

साल 2021 को खत्म होने में मात्र कुछ ही दिन बचे है. जल्द ही नया साल आना वाला है. ऐसे में बी-टाउन के हॉट कपल में से एक दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ इन-दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों बीच किनारे की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. दोनों 2022 का आगाज एक साथ मालदीव में करेंगे.

undefined

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बीते 9 दिसंबर को एक दूसरे के साथ शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी. जिसके बाद दोनों मालदीव हनीमून के लिए गए थे. हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों कपल अपने-अपने काम पर वापस लौट गए. अब खबर है कि न्यूली वेड्स नए साल का आगाज मुंबई में ही करेंगे.

undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी डेटिंग की खबरों से सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों को बीते मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. दोनों इस दौरान काफी स्टाइलिश लग रहे थे. एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर दोनों ने हाथ भी हिलाया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लव बड्स मालदीव में नए साल का जश्न मनाएंगे.

undefined

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इन-दिनों अपनी बेटी नितारा के साथ मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहे है. दोनों मालदीव की कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं. उम्मीद है कि तीनों नए साल को सेलिब्रेट करके ही भारत वापस आएंगे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola