ePaper

ना सलमान और ना आमिर खान, सिर्फ इन 6 लोगों को Shahrukh Khan इंस्टाग्राम पर करते हैं फॉलो, जानिए कौन है वो लकी पर्सन

Updated at : 24 May 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
ना सलमान और ना आमिर खान, सिर्फ इन 6 लोगों को Shahrukh Khan इंस्टाग्राम पर करते हैं फॉलो, जानिए कौन है वो लकी पर्सन

Shah Rukh Khan instagram followers : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आनी वाली फिल्म पठान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ये भी खबरें है कि शाहरुख कई सारे नये प्रोजेक्ट लेकर आ रहे है. एक्टर अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं. वैसे तो शाहरुख के चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र के लोग है, लेकिन क्या आप जानते है एक्टर इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते है.

शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. विदेशों में भी शाहरुख की फिल्में काफी ज्यादा पसन्द की जाती है औऱ वहां पर भी उनके काफी संख्या में फैंस है. किंग खान के इंस्टाग्राम पर 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अब तक उन्होंने इंस्टा पर 605 पोस्ट किए है औऱ सबसे आखिरी पोस्ट उन्होंने 14 मई को किया था. इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को ईद पर बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/CHGeB5BFFAb/

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान अपने इंस्टा पर 6 लोगों को फॉलो करते है. इस लिस्ट में ना तो सलमान खान, आमिर खान जैसे स्टार्स का नाम शामिल है और ना ही उनके कोई फ्रेंड का नाम. इसमें उनकी पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान, भतीजी आलिया छिबा, काजल आनंद, पूजा ददलानी का नाम शामिल है. बता दें कि ट्विटर पर एक्टर के 41.2 मिलियन फॉलोअर्स है. वहीं फेसबुक पर 42 मिलियन लोग शाहरुख खान को फॉलो करते है.

Also Read: मलाइका अरोड़ा अब एक बेटी प्लान करना चाहती हैं, वो कैसी होगी ये बात लाइव शो में बताया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म पठान में एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे. उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे. जॉन एक निगेटिव भूमिका निभाने वाले हैं. फिल्म में शाहरुख बड़े बालों में दिखने वाले हैं औऱ इस लुक में उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

वहीं, शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ओटीटी के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए हैं. ऐसे में किंग खान जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं. बता दें कि इन प्रोजेक्ट्स को वे प्रोड्यूस करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola