राजू श्रीवास्तव के लिए फैंस कर रहे दुआएं, पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: Union Transport Minister Nitin Gadkari during unveiling of India’s first double decker AC electric bus in Mumbai, Thursday, Aug. 18, 2022. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI08_18_2022_000076B)

राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं, उनके चाहने वालों के साथ आज पूरा देश यह दुआ कर रहा है. बता दें अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है. डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर में दवाओं का असर बंद हो गया हैं. जिसके चलते उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की चिंता काफी बढ़ गई है.

विज्ञापन
undefined

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार के ज्यादा संकेत नहीं दिख रहे हैं. कॉमेडियन को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. जिसके बाद उनके ट्रेनर उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राजू अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. गुरुवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत खराब हो गई है और वह लगभग ब्रेन डेड स्थिति में हैं. इसके बाद से उनके फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं, उनके चाहने वालों के साथ आज पूरा देश यह दुआ कर रहा है. बता दें अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है. डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर में दवाओं का असर बंद हो गया हैं. जिसके चलते उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की चिंता काफी बढ़ गई है.

undefined

उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने आज यानी गुरुवार को कहा कि उनके पति एक योद्धा हैं और वह हम सभी के बीच वापस लौटेंगे. शिखा ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि उनके पति की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं. राजू जी एक फाइटर हैं और वह हम सबके बीच फिर से लौटेंगे. हमें आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की जरूरत है.

undefined

अजीत सक्सेना ने आजतक से बात करते हुए कहा, “आज सुबह डॉक्टरों ने सूचित किया है कि राजू का दिमाग काम नहीं कर रहा है, लगभग ब्रेन डेड अवस्था में है. दिल की भी परेशानी हो रही है. हम सभी चिंतित हैं और सभी प्रार्थना कर रहे हैं. उनका परिवार भी समझ नहीं पा रहा है कि क्या हो रहा है.”

undefined

राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल ने वेबसाइट से बातचीत में कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं और किसी चमत्कार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हां, डॉ पद्मा श्रीवास्तव कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही हैं, उन्हें आज यहां पहुंच जाना चाहिए. राजू जी की हालत बहुत नाजुक हो गई है.” ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ पद्मा श्रीवास्तव से संपर्क किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola