Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'फोन भूत' ने 'मिली' और 'डबल एक्सएल' को चटाई धूल, ये है चौथे दिन का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Nov 2022 11:00 AM
कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत ने जाह्नवी कपूर की मिली और हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल को कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
Phone Bhoot Vs Double XL Vs Mili Box Office Collection Day 4: कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फोन भूत (Phone Bhoot) बॉक्स ऑफिस पर अब स्लो हो गई है. फोन की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल (Double XL) और जाह्नवी कपूर की मिली (Mili) फुस्स साबित हो गई है.
फोन भूत का चौथे दिन का कलेक्शन
फिल्म फोन भूत का सोशल मीडिया पर काफी क्रेज था, लेकिन ये क्रेज सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिली. ओपनिंग डे पर फिल्म ने थोड़ा अच्छा बिजनेस किया, लेकिन धीरे- धीरे कमाई घटने लगी. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन भूत के कलेक्शन में 50 फीसदी की गिरावट देखी गई. सोमवार को फिल्म ने 1.25-1.75 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि मिली और डबल एक्सएल से फोन भूत ने बेहतर कमाई की है.
मिली और डबल एक्सएल की कमाई
वहीं, जाह्नवी कपूर की मिली ने बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग की थी. सोमवार को कलेक्शन काफी नीचे गिर गया और इसने 30-35 लाख रुपये ही कमाए. वहीं, हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल रहा. चौथे दिन मूवी ने सिर्फ 5-10 लाख रुपये की ही कमाए की. ऐसा कहा जा रहा है आने वाले दिनों में भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाएगी.
Also Read: Box Office: ‘फोन भूत’ ने ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ को पछाड़ा, तीसरे दिन इतना हुआ कलेक्शन
फिल्म ‘फोन भूत’ का टोटल कलेक्शन
देशभर के सिनेमाघरों में चार नवंबर को रिलीज हुई इस सुपरनैचुरल-कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बयान में कहा कि फिल्म ने पहले दो दिन क्रमश: 2.05 करोड़ रुपये और 2.75 करोड़ रुपये जुटाए. फिल्म ने तीसरे दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ फिल्म ने शुरुआती सप्ताह में कुल 7.85 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के नेतृत्व वाली प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है. (पीटीआई भाषा से इनपुट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










