Pathaan: शाहरुख खान की पठान ने बजरंगी भाईजान का तोड़ा रिकॉर्ड, सबकी निगाहे 1000 करोड़ की ओर

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Feb 2023 11:58 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ पार करने वाली है. बता दें कि एसआरके की पठान में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम मुख्य भूमिका में है.

विज्ञापन

सलमान खान की बजरंगी भाईजान और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार को पछाड़कर शाहरुख खान की पठान पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. यश राज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 946 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि फिल्म अभी भी एसएस राजामौली की आरआरआर और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, केजीएफ चैप्टर 2 और दंगल से पीछे है.

YRF ने फिल्म की सक्सेस को लेकर ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 946 करोड़ वर्ल्डवाइड बिजनेस के साथ पठान भारतीय सिनेमा (मूल भाषा) के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. स्टूडियो के अनुसार, भारत में टोटल कलेक्शन 588 करोड़ है. पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू में कहा कि ”हमें वास्तव में यकीन ही नहीं हो रहा था. हम सोच रहे थे कि जिस स्तर की कमाई हो रही है और जिस तरह का प्यार मिल रहा है, यह सच नहीं हो सकता है. हमें इसका पहले से अंदाजा नहीं था. ईमानदारी से कहूं तो कौन अंदाजा लगाता, हर दिन हम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. आप भले ही अपनी फिल्म को कितना ही अच्छा मान लें, लेकिन इसका कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है.”


पठान की कहानी

कहानी में इस बार विलेन भारत का एक्स रॉ एजेंट जिम (जॉन अब्राहम) है. जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत में तबाही लाने वाला है. यह तबाही जैविक तबाही होगी. रक्तबीज से आने वाली इस तबाही को पठान (शाहरुख खान) कैसे रोकेगा. इस मिशन में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट रूबाई (दीपिका पादुकोण) पठान के साथ है, लेकिन क्यों. इसके साथ ही जिम क्यों भारत के खिलाफ है. ये सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको पावर पैक्ड एक्शन फिल्म को देखने की ओर रुख करना होगा. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Gadar 2: सनी देओल के साथ इन अभिनेत्रियों ने काम करने से कर दिया था साफ इनकार, लिस्ट में काजोल का नाम सबसे ऊपर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola