Oscars 2023 Full Winners List: भारत ने रचा इतिहास, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Oscars 2023 Full Winners List: भारत ने रचा इतिहास, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

backstage during the 89th Annual Academy Awards at Hollywood & Highland Center on February 26, 2017 in Hollywood, California.

Oscars 2023 Full Winners List: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है. भारतीयों के लिए आज गौरव का क्षण हैं, आरआरआर के ‘नाटु नाटु’ गाने ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी का अवॉर्ड मिला है. आइये जानते हैं पूरी विनर लिस्ट

विज्ञापन

ऑस्कर 2023 या यूं कहे 95वां अकादमी पुरस्कार हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुआ. जहां भारत ने इतिहास रचते हुए दो बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किये. जहां एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के ‘नाटु नाटु’ गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस के डायरेक्शन में बनी इंडियन शॉर्ट मूवी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी में अवॉर्ड जीता. इसके अलावा एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस ने अधिकांश पुरस्कार जीते. फिल्म को 11 नॉमिनेशन मिले थे और यह ज्यादातर कैटेगरी में जगह बनाने में सफल रही. आइये जानते हैं पूरी विनर लिस्ट…

Oscars 2023 विजेताओं की पूरी सूची
  • सबसे अच्छी फिल्म – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस (Everything Everywhere All at Once)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – मिशेल योह (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ब्रेंडन फ्रेजर (द व्हेल)

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – डेनियल (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस

  • सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – आरआरआर से नाटू-नाटू

  • बेस्ट साउंड – टॉप गन: मेवरिक

undefined
undefined
Oscars 2023 Full Winners List: ये हैं अन्य विनर्स
  • सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा – वीमेन टॉकिंग

  • सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस- डैनियल क्वान और डैनियल शाइनर्ट

  • सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव – अवतार: द वे ऑफ वॉटर

  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

  • सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्र्टन फ्रंट (All Quiet on the Western Front)

  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म – द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स

  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म – द एलिफेंट व्हिस्परर्स

  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन – ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर

  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – जेमी ली कर्टिस – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – के हुई क्वान – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस

Also Read: Oscars Awards 2023: नाटू नाटू ने रचा इतिहास, मिला बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड,PM मोदी ने जाहिर की खुशी Oscars Award 2023: ‘नाटु नाटु’ को मिला ऑस्कर

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है. इससे पहले ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola