PM Modi Garba Song: PM मोदी के लिखे 'गरबा' गीत को ध्वनि ने मधुर आवाज से सजाया, कंगना रनौत ने किया रिएक्ट
प्रधानमंत्री द्वारा लिखे गए गीत 'गारबो' को ध्वनि भानुशाली ने खूबसूरती से गाया है और तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है. इस सॉन्ग पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह गाना वर्षों पहले श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया था, जिसे अब हमारे देश के गायकों ने प्रस्तुत किया है.
PM Modi Garba Song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनमें लिखने कि प्रतिभा है. पीएम मोदी की कविता से प्रेरणा लेते हुए, जेजस्ट म्यूजिक ने ‘गारबो’ नाम एक गीत बनाया है, जिसे आज रिलीज किया गया है. ये गरबा गीत पर नवरात्रि के मौके पर जारी किया गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री द्वारा लिखे गए गीत ‘गारबो’ को ध्वनि भानुशाली ने खूबसूरती से गाया है और तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है. एक ओर ध्वनि ने एक्स पर लिखा कि, प्रिय नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपके द्वारा लिखा गया गरबा बहुत पसंद आया और हम एक ताजा लय, रचना और स्वाद के साथ एक गीत बनाना चाहते थे. इसपर पीएम मोदी ने उन्हें शुक्रिया कहा. इसपर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है.
पीएम मोदी ने ध्वनि और तनिष्क बागची की टीम को कहा शुक्रिया
ध्वनि भानुशाली ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, प्रिय नरेंद्रमोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपके द्वारा लिखा गया गरबा बहुत पसंद आया और हम एक ताजा लय, रचना और स्वाद के साथ एक गीत बनाना चाहते थे. @Jjust_Music ने हमें इस गीत और वीडियो को जीवंत बनाने में मदद की. इसपर पीएम मोदी ने रिप्लाई किया और कहा, ध्वनि विनोद, तनिष्क बागची और @Jjust_Music की टीम को धन्यवाद. गरबा की इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए जो मैंने वर्षों पहले लिखी थी! यह कई यादें वापस लाता है. मैंने कई वर्षों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान साझा करूंगा. #सोलफुलगरबा
Thank you @dhvanivinod, Tanishk Bagchi and the team of @Jjust_Music for this lovely rendition of a Garba I had penned years ago! It does bring back many memories. I have not written for many years now but I did manage to write a new Garba over the last few days, which I will… https://t.co/WAALGzAfnc
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2023
यूजर्स कर रहे ताबड़तोड़ कमेंट
इस सॉन्ग पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि, यह गाना वर्षों पहले श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया था, जिसे अब हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा कि मोदी जी ने ये गाना लिखा है. इतने अच्छे बोल के साथ बहुत अच्छा गाना. एक यूजर ने लिखा, अद्भुत गीत श्री नरेंद्र मोदी जी. आदर सर. बहुत बढ़िया ध्वनि. एक यूजर ने लिखा, कितना प्यारा गाना है. इस खूबसूरत गीत के लिए श्रीमान मोदी जी को धन्यवाद..मैं गुजरात से हूं. ध्वनी की जादुई आवाज. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह…लव यू मोदी जी..हमें अपने एकमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी पर गर्व है.
पीएम मोदी के लिखे गरबा गीत के लिरिक्स के कुछ लाइन्स इस तरह है-
गाय तेनो गरबो ने झीले तेनो गारबो,
गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे…
घूमे तेनो गरबो तो झूमे तेनो गरबो,
गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे…
सूर्य चंद्र गरबो ने ट्रैक्टुओ पैन गरबो,
गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे…
कंगना रनौत ने किया रिएक्ट
इस गाने पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया और तारीफ की. उन्होंने कहा, “कितना सुंदर है, चाहे वह अटल जी की कविताएं हों या @नरेंद्र मोदी जी के गाने/कविताएं और कहानी कहने की बात हो, हमारे कठिन नायकों को कला की सुंदरता और कोमलता में शामिल होते देखना हमेशा मन को छू जाता है. नवरात्रि 2023 गरबा. सभी कलाकारों के लिए बहुत प्रेरणादायक.” वहीं, फिल्मों की बात करें तो वायु सेना दिवस के अवसर पर कंगना की फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज हुआ था. ट्रेलर में कंगना को एक साहसी वायु सेना अधिकारी की भूमिका में दिखाया गया है जो सबसे चुनौतीपूर्ण मिशनों को लेने के लिए तैयार है. फिल्म सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है. तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










