Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की सक्सेस पर सुभाष घई तोड़ी चुप्पी कहा, सलमान खान ने कड़ी मेहनत से...
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Apr 2023 8:52 PM
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है. अब सुभाष घई ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. साथ ही कहा कि भाईजान ने इसे मेहनत से बनाया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. कई जबरे ऑडियंस ने तो भाईजान के लिए पूरा सिनेमाहॉल तक बुक कर लिया है. इसमें बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक का भी नाम है. इसके अलावा कई दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए टिकट लेकर फोटोज शेयर कर रहे हैं और दूसरों से गुजारिश कर रहे हैं कि आप लोग भी जल्दी जाओ और अपनी फैंमिली के साथ इस फिल्म का मजा लो. सलमान खान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश और जगपति बाबू भी है. अब सुभाष घई ने फिल्म के लिए भाईजान को शुभकामनाएं दी है.
सुभाष घई ने सलमान खान के साथ एक तसवीर पोस्ट की. जिसके कैप्शन में लिखा, ”किसी का भाई किसी की जान के साथ एक सुखद अभिवादन सही मायने में… वह बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टी में हर बार होते हैं… अपनी नई फिल्म की सबसे बड़ी सफलता की कामना है. उन्होंने इसे अपने पूरे प्यार और कड़ी मेहनत से बनाया… मेरा आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा”. तसवीर में सुभाष सलमान खान के गाल को छू रहे हैं और उन्हें प्यार कर रहे हैं.
सुभाष घई की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और भाईजान को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सुभाष घई से मिले भाई, धरे सागर… एक दूजे पर,सभी अपनी बातें कई कहें”. एक दूसरे यूजर ने लिखा,” भाईजान की फिल्म जरूर ब्लॉकबस्टर होगी… मैं तो अपने पूरे परिवार के साथ इसे देखने जाऊंगा”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”फैमिली एंटरटेनर फिल्म है…फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखूंगा…सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी और शहनाज गिल और राघव की जोड़ी धमाकेदार होगी”.
Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review LIVE: सलमान खान की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड, कहा- हम तो तैयार हैं आप लोग
पठान के बाद 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान का क्रेज फैंस के बीच खूब देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर सलमान खान के यूजर्स मूवी को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे है. उनके कई चाहने वालों ने पूरा थियेटर बुक कर लिया है. ईद पर मूवी रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन तगड़ी कमाई कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर ये 15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है. कई रिपोर्ट्स में 18-20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










