ePaper

BJP के टिकट पर हिमाचल में चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत? बॉलीवुड क्‍वीन बोलीं- अगर मौका मिले तो...

Updated at : 29 Oct 2022 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
BJP के टिकट पर हिमाचल में चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत? बॉलीवुड क्‍वीन बोलीं- अगर मौका मिले तो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कगंना रनौत अक्सर अपनी बातों को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. कंगना ने अब एक इंटरव्यू में कहा कि, जनहित में अपना योगदान देने को तैयार है. वो बोली कि हिमाचल की सेवा करना सौभाग्य होगा.

विज्ञापन

Kangana Ranaut Himachal Election 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कंगना अपने मन की बात कहने से पीछे नहीं हटती. बीच-बीच में एक्ट्रेस की राजनीति में आने की बात उठती रहती है. अब पंगा गर्ल ने साफ कर दिया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करना चाहेंगी.

कगंना रनौत बोलीं- हिमाचल की सेवा…

कगंना रनौत ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि, 2014 के बाद देश में नई चेतना का संचार हुआ है. मोदी जी के आने से बदलाव आया है और मेरे पिता, मोदी, योगी को पसन्द करते हैं. पीएम मोदी हर वर्ग की बात करते हैं. साथ ही कहा कि, मेरा परिवार राजनीति से जुड़ा है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, वो जनहित में अपना योगदान देने को तैयार है. वो बोली कि हिमाचल की सेवा करना सौभाग्य होगा.

ट्विटर पर होगी कंगना की वापसी?

वहीं, ट्विटर पर वापसी को लेकर कंगना रनौत बोली कि, अगर उनका अकाउंट रिवाइव किया जाए, तो लोगों को बहुत मसाला मिलेगा. बता दें कि कंगना का ट्विटर अंकाउट पिछले साल मई में ब्लॉक कर दिया गया था. जिसके बाद वो अपनी मन की बात इंस्टाग्राम पर लिखती है. इसके अलावा वो भारतीय ऐप कू पर भी है.

Also Read: Kantara Review: ऋषभ शेट्टी की कांतारा पर कंगना रनौत का आया रिव्यू, कहा- एक हफ्ते तक भूल नहीं पाऊंगी फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों विधानसभा चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से उनके सिमसा स्थित घर पर मुलाकात की. सीएम के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के दौरान क्‍या बातचीत हुई, इस बारे में कुछ सामने नहीं आ पाया है. लेकिन चुनावी मौसम में इस मुलाकात को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola