सलमान खान के सिक्स पैक ऐब्स हैं नकली? KRK ने लेटेस्ट वीडियो में फैंस से पूछा सवाल, VIDEO

कमाल राशिद खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इशारों- इशारों में सलमान खान पर निशाना साध रहे है. वीडियो में एक लड़का नकली सिक्स पैक ऐब्स लगाते दिख रहा है.
एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal R Khan) उर्फ केआरके बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. आए दिन केआरके कभी उनके फिल्मों तो कभी उनकी बातों पर कमेंट करते रहते है. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मीडिया यूजर्स से एक सवाल पूछा है. इसके जवाब में यूजर्स सलमान खान का नाम लिख रहे है.
दरअसल, केआरके ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नकली सिक्स पैक ऐब्स एकदम असली जैसे दिखते है. वो लड़का उसे लगाता है और जो देखने में एकदम रियल लगता है. वीडियो को शेयर कर केआरके ने कैप्शन में लिखा, क्या आप बता सकते हैं कि बॉलीवुड में कौन सा अभिनेता इन नकली सिक्स पैक का इस्तेमाल करता है?
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1481556329655328768
केआरके द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर कई यूजर्स ने सलमान खान का नाम लिखा. जबकि कई यूजर्स इसपर मीम और सलमान खान का फोटो पोस्ट कर रहे है. हालांकि केआरके ने अपने ट्वीट में सलमान का नाम नहीं लिखा, लेकिन ये किसके लिए था, सबको आसानी से समझ आ गया.
https://twitter.com/BotRoxx9/status/1481594439042695169
कमाल आर खान बार-बार सलमान पर निशाना साधते है. केआरके द्वारा फिल्म राधे को खराब रिव्यू देने के बाद भाईजान ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. उसके बाद से ही कमाल लगातार सलमान खान पर कमेंट्स करते रहते है. वो अपने ट्वीट या पोस्ट में इशारों में इशारों ही एक्टर पर कटाक्ष करते रहते है.
वहीं, पिछले दिनों सलमान खान ने अपना एक फोटो शेयर था, जिसमें वो शर्टलेस दिखे थे. फोटो में वो सिक्स पैक एब्स दिखाते नजर आए थे. ये उनके वर्कआउट सेशन का फोटो था. पिछले बार एक्टर अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे और उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 है, जिसमें उनकी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




