Jogira Sara Ra Ra Cast Fees: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वसूली मोटी फीस, बाकी स्टार्स के खाते में आई इतनी रकम,जानें
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 May 2023 4:16 PM
फिल्म जोगीरा सारा रा रा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी और नेहा शर्मा साथ में नजर आए. नवाजुद्दीन एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं. वो हर बार अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लेते हैं.
Jogira Sara Ra Ra Cast Fees: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और नेहा शर्मा (Neha Sharma) की फिल्म जोगीरा सारा रा रा (Jogira Sara Ra Ra) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. हालांकि मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. फिल्म में किस एक्टर को कितना मिला है, चलिए आपको बताते है.
फिल्म जोगीरा सारा रा रा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी और नेहा शर्मा साथ में नजर आए. नवाजुद्दीन एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं. वो हर बार अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये की फीस ली है. उनकी आने वाली फिल्मों में कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले फिल्म टिकू वेड्स शेरू है.
फिल्म जोगीरा सारा रा रा में नेहा शर्मा है और उन्होंने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए लिए है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी तसवीरें फैंस काफी पसन्द करते है. वहीं, संजय मिश्रा मूवी में एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाते दिखे. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 1 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. फिल्म में जरीना वहाब ने अहम किरदार निभाया है और उन्होंने 20 लाख रुपये बतौर फीस लिए है. वहीं, महाअक्षत चक्रवर्ती ने मूवी में लल्लू का रोल प्ले किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 30 लाख रुपये की फीस ली है. बता दें कि महाअक्षत बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे है.
Also Read: Don 3: शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 के ऑफर को ठुकराया! अब ये एक्टर बनेगा नया Don
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की जोगीरा सारा रा रा ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 60 लाख रुपये की कमाई की, जो उम्मीद से कम है. अबतक टोटल कमाई की बात करें तो 1.40 करोड़ रुपये ही है. फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही. आने वाले दिनों में माना जा रहा है कि कलेक्शन कम ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










