फैन ने Raveena Tandon से पूछा- अगले जन्म में मुझसे शादी करेंगी? तो अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 May 2020 7:34 AM

विज्ञापन

Raveena Tandon को शादी करने का प्रोपजल ट्विटर पर उनके एक फैन की तरफ से आया. जिस पर रवीना ने भी दिलचस्प जवाब दिया है.

विज्ञापन

90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. रवीना को एक बार फिर से शादी का प्रोपोजल मिला है. अभिनेत्री को शादी करने का प्रोपजल इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन की तरफ से आया. जिस पर रवीना ने भी दिलचस्प जवाब दिया है.

Also Read: Athiya Shetty और KL Rahul में क्या हो गया ब्रेकअप! अथिया ने क्यों किया फोटोक्रॉप?

दरअसल, रवीना टंडन ने हाल ही में अपनी पुरानी तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये तसवीरें तब की है जब रवीना छुट्टी मनाने के लिए पहाड़ों में गई थी. इस तसवीर में अभिनेत्री हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही है. रवीना ने जैसे ही अपनी ये तसवीर शेयर की, वैसे ही फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक फैन ने तो कमेंट में उनसे शादी करने के लिए पूछ लिया.

https://www.instagram.com/p/B_2TBP0gXPp/?utm_source=ig_web_copy_link

फैन ने रवीना टंडन की तसवीर पर लिखा, “रवीना मैम क्या आप अगले जन्म में मुझसे शादी करेंगी?” इस कमेंट पर अभिनेत्री ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया. उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, “सॉरी यार 7 जन्म के लिए पहले से ही बुक हूं. उनके अन्य फैंस ने भी उनकी तसवीर पर खूब सारे कमेंट किये. एक फैन ने लिखा, जब भी मैं आपको देखता हूं, मुझे आपसे प्यार हो जाता है. जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, आप मेरे लिए हमेशा क्वीन रहोगी, लव यू. वहीं, बहुत सारे फैंस ने कमेंट के रूप में हार्ट इमोजी भी बनाए.

undefined

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रवीना से फैंस ने शादी के लिए पूछा हो. कुछ साल पहले भी एक फैन अनवर अली नाम के एक शख्स ने उनसे ट्विटर पर उनसे शादी के लिए पूछा था. उन्होंने अभिनेत्री को ट्वीट कर के पूछा क्या आप मुझ से शादी करेंगी. इस पर रवीना ने जवाब दिया था, सॉरी यार, आप मुझ से पूछने में 13 साल लेट हो गए है.” गौरतलब है कि रवीना टंडन ने बिजनेसमैन अनिल थडवानी के साथ पहले ही शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.

Also Read: VIDEO: ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर सपना चौधरी और सुनील ग्रोवर का जबरदस्त डांस, आप भी देखें

इससे पहले अभिनेत्री लॉकडाउन में कुछ जगहों पर शराब और पान की दुकानों के खुलना से वो खासा नाराज हुई थी. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था. रवीना ने समाचार एजेंसी ANI के उस ट्वीट को रीट्वीट किया था, जिसमें शराब की दुकानों को खोले जाने की अनुमति के बारे में बताया गया था. रवीना ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘पान/गुटखा की दुकानों के लिए खुशी मनाओ. बहुत अच्छा, थूकना फिर से शुरू किया जाएगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola