ePaper

Dilip Kumar 100th Birth Anniversary: दिलीप कुमार का पोस्टर छूते ही भावुक हो गई सायरा बानो, वीडियो वायरल

Updated at : 11 Dec 2022 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Dilip Kumar 100th Birth Anniversary: दिलीप कुमार का पोस्टर छूते ही भावुक हो गई सायरा बानो, वीडियो वायरल

सायरा बानो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिलीप कुमार का पोस्टर छूती दिख रही है. बता दें कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने हीरो ऑफ हीरोज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया. इसमें कई और सेलेब्स नजर आए.

विज्ञापन

Dilip Kumar 100th Birth Anniversary: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने हीरो ऑफ हीरोज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया. इसमें एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो शामिल हुई. इस दौरान एक्ट्रेस का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वो एक्टर का पोस्टर छूते हुए काफी इमोशनल हो जाती है.

सायरा बानो हुई भावुक

मुंबई में ‘आन’ की स्क्रीनिंग में सायर बानो के अलावा वहीदा रहमान और आशा पारेख भी शामिल हुई. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें सायरा, दिलीप कुमार का पोस्टर छूती दिख रही है. उसके बाद वो अपनी आंसूओं को रोकने की कोशिश करती है. उनके साथ फरीदा जलाल भी दिख रही है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/Cl_S_QSDtld
यूजर्स कर रहे कमेंट

वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यूसुफ भाई और सायरा बानो की सच्ची प्रेम कहानी. एक यूजर ने लिखा, इस उम्र में भी सायरा जी कितनी प्यारी लग रही है. एक यूजर ने लिखा, वह उनसे बहुत प्यार करती है. एक यूजर ने लिखा, वो भी क्या दौर था. एक यूजर ने लिखा, सच्ची मोहब्बत. इस कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी नजर आई. बता दें कि फिल्म समारोह के दौरान, दिलीप कुमार की ‘देवदास’, ‘राम और श्याम’ और ‘शक्ति’ दिखाई जाएगी.

Also Read: Bigg Boss 16 में टीना की वापसी, शालीन का सच आया सामने, एक्ट्रेस बोली- तुम डांस कर रहे थे मेरे जाने…
सायरा बानो ने कही थी ये बात

कुछ महीने पहले सायरा बानो ने अपने दिवंगत पति और अभिनेता दिलीप कुमार की ओर से भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार स्वीकार किया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था, वह अभी भी यहां है. वो मेरी यादों में नहीं है, मेरा मानना है कि यह सच है कि वह यहां हर कदम पर मेरे साथ है, क्योंकि इसी तरह मैं अपनी जिंदगी जी पाऊंगी. मैं कभी नहीं सोचूंगी कि वह यहां नहीं है. वो मेरे पास हैं, हमेशा मेरा सहारा बनकर रहेंगे मेरा कोहिनूर.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola