Bigg Boss 16 में टीना की वापसी, शालीन का सच आया सामने, एक्ट्रेस बोली- तुम डांस कर रहे थे मेरे जाने…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16 में टीना की वापसी, शालीन का सच आया सामने, एक्ट्रेस बोली- तुम डांस कर रहे थे मेरे जाने…

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में टीना दत्ता बाहर हो गई है. उनके जाने पर शालीन भनोट का बुरा हाल हो गया. टीना का एविक्शन दिखाया गया था, लेकिन अब एक ट्विस्ट आ गया है. टीना की वापसी हो गई है और शालीन का सच सबके सामने आ गया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपनी चुलबुली अदाओं से एक बार सबका दिल जीत लिया. शहनाज अपने गाने घनी सयानी के प्रमोशन के लिए शो में आई. दूसरी तरफ सलमान खान, शालीन भनोट को बजर दबाने के लिए कहते है और टीना दत्ता और सुम्बुल तौकीर में से किसी को चुनने के लिए कहते है. लेकिन टीना के निकलने के बाद फिर से उनकी री-एंट्री हो गई है.

बिग बॉस 16 से बाहर हुई टीना

दरअसल, सलमान खान, शालीन भनोट को कहते है कि शालीन अगर आप चाहते हैं कि टीना और सुम्बुल में से कोई भी बेघर ना हो तो आप बजर दबाएंगे. लेकिन आपके बजर दबाते ही प्राइज मनी में से 25 लाख निकाल दिए जाएंगे. इसके बाद सलमान गिनती करने लगते है और शालीन उन्हें रुकने के लिए कहते है. हालांकि वो बजर नहीं दबाते.जिसके बाद सलमान कहते है शालीन आपने अच्छा फैसला लिया. टीना आप आ जाइए घर से बाहर.

बिग बॉस में टीना की वापसी

जिसके बाद दरवाजा खुलता है और टीना चली जाती है. शालीन रोता और प्रियंका उसे चुप कराती है. शालीन दरवाजे पर इंतजार करते है कि टीना वापस आ जाएगी. वो कहते है, ये कोई प्रैक होगा और वो वापस आ जाएगी. वहीं, ट्विटर पर कुछ नये वीडियोज वायरल हो रहे है. वीडियो में शालीन कहते है, जो भी जीतेगा 25 लाख रुपए मैं दूंगा उसको. जिसके बाद टीना कहती है, मैं वापस आ गई हूं.


शालीन के उड़े होश

टीना को देखते ही शालीन के चेहरे का रंग उड़ जाता है. टीना कहती है, उस दिन जब पता था तो उस दिन बजर नहीं दबाया. आज क्यों बजर दबाया. आपको सोचने का इतना टाइम लग रहा था कि बजर बजाऊं या ना बजाउं. मैं होती ना शालीन तो तीन तक गिनने में बजर दबाती. अगर तुम अपने दोस्त के नहीं हो सकते तो किसी के नहीं हो सकते.

Also Read: Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ के गाने पर शहनाज गिल संग नाचे सलमान खान, सना की तारीफ में भाईजान ने कही ये बात
शालीन की पोल खुली

टीना, शालीन से कहती है, मुझे एक-एक चीज पता था तुम क्या कर रहे थे. तुम डांस कर रहे थे मेरे जाने के बाद गाना गाकर. मुझे सब पता है. तुम क्या फेक कर रहो. मुझे रियल्टी चेक चाहिए था और जो मुझे मिल गया है. ये सच्चाई है. शालीन कहता है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा. टीना कहती है मुझे आपपर विश्वास नहीं हो रहा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola