ePaper

Dhanush-Aishwarya divorce: क्यों टूटा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ रिश्ता ? एक्टर धनुष ने कही ये बात

Updated at : 18 Jan 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanush-Aishwarya divorce: क्यों टूटा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ रिश्ता ? एक्टर धनुष ने कही ये बात

Dhanush Announce Sepration With Daughter of Rajinikanth Aishwarya: मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं. धनुष (38) और ऐश्वर्या (40) ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने का ऐलान किया.

विज्ञापन

Dhanush Announce Sepration With Daughter of Rajinikanth Aishwarya: साउथ के सुपरस्टार धनुष ने सोमवार देर रात पत्नी ऐश्वर्या से तलाक का ऐलान किया जिससे उनके चाहने वाले हैरान रह गये.  धनुष ने स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की जानकारी दी. दरअसल, दक्षिण फिल्मों के अभिनेता धनुष ने सोमवार को अपनी फिल्म निर्माता पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की.

undefined

आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं. धनुष (38) और ऐश्वर्या (40) ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने का ऐलान किया. साउथ के सुपरस्टार धनुष ने ट्विटर पर साझा किये गये एक नोट में कहा कि दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ निभाया…

आगे उन्होंने लिखा कि आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं. ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का निर्णय लिया है. धनुष ने कहा कि कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता देने का काम करें.

undefined
धनुष बॉलीवुड में भी आये नजर

आपको बता दें कि धनुष बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. वह साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में नजर आए थे जिसमें उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था. पिछले दिनों ही उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई है. इस फिल्म में वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ दिखे थे. फिल्म में धनुष के काम को लोगों ने बहुत सराहा.

undefined
धनुष की पहली फिल्म

धनुष के करियर पर नजर डालें तो अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. इस साल उन्होंने फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ की और अपने अभिनय का लोहा मनवाया. इस फिल्म में धनुष के काम को लोगों ने खूब पसंद किया, यही वजह रही कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही फैंस के बीच जगह बना ली. यहां चर्चा कर दें कि धनुष अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola