Bollywood & TV Updates: अंकिता लोखंडे कर रही हैं ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की तैयारी, बोलीं मैं बहुत एक्साइटिड हूं…
Bollywood & TV LIVE Updates: टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और एक्ट्रेस निशा रावल इन दिनों खबरों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा. हालांकि निशा ने इसे सिर्फ अफवाह बताया. अब इसपर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ऋषि कपूर के जाने के बाद वो अपने दोनों बच्चों के साथ क्यों नहीं रहती. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…
अंकिता लोखंडे ने शादी को लेकर खुलकर बात की
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है. बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा, “शादी एक ऐसी चीज है जो बहुत खूबसूरत है. हां, मैं अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटिड हूं जो जल्द ही होने वाली है. मैं इसकी उम्मीद कर रही हूं. मुझे वह जयपुर-जोधपुर की राजस्थानी शादियां बहुत पसंद हैं. मैं कुछ प्लान करूंगी.
ईद के मौके पर मायके पहुंचीं अर्पिता खान
सलमान खान की बहन अर्पिता खान आज ईद के मौके पर अपने मायके यानी माता पिता और भाईयों से मिलने के लिए पहुंचीं. उनके साथ दोनों बच्चों भी नजर आए. गाड़ी से उतरकर उन्होंने पैपराजी को पोज दिए. बता दें कि बीते दिनों अर्पिता भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं, हालांकि वो अब पूरी तरह से रिकवर हो चुकी हैं.
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए पहुंचे सलमान खान
सलमान खान जो फिलहाल अपनी हालिया फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की सक्सेस इंज्वॉय कर रही हैं. आज यानी शुक्रवार को उन्हें मुंबई में COVID-19 वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लेने के लिए टीकाकरण केंद्र में पहुंचते देखा गया. उनकी तसवीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. तस्वीरों और वीडियो में सलमान को काले रंग की टी-शर्ट, जीन्स और ब्लेक कैप पहने नजर आए. उन्होंने मास्क भी लगा रखा था और इस महामारी में आवश्यक सावधानी बरतते हुए भी देखा गया.
Broken But Beautiful 3 का ट्रेलर रिलीज
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल-3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसे एकता कपूर ने रिलीज करते हुए लिखा, ‘ईद और अक्षया तृतीया के मौके पर दुनिया के लिए दुआएं! जल्द सब ठीक हो… हमारी दुनिया और हमारे दिल ️जुनून कभी खत्म नहीं होता, वह बदल जाता है, रूमी और अगस्तय की कहानी कुछ ऐसी ही है. कभी-कभी आप जो चाहते हैं वह नहीं होता.
तारक मेहता के ‘टप्पू’ ने लिखा पिता के लिए इमोशनल पोस्ट
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा पुराने टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर भव्य गांधी ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता को थो दिया है. अब एक्टर ने अपने पिता के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा है. भव्य लिखते है, उनके पिता को कोविड-19, 9 अप्रैल को हुआ था. वह बराबर दवाइयां ले रहे थे और आखिरी सांस तक वह इससे लड़ते रहे. एक्टर ने यह भी बताया कि उनके पिता थे, हैं और हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेंगे. पिता ने कोविड-19 की चपेट में आने से पहले और बाद में भी कई सावधानियां बरतीं, लेकिन वह नहीं बच पाए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए