अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बाद मुंबई में होस्ट करेंगे शानदार रिसेप्शन, सितंबर में लेंगे सात फेरे

ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शादी का उत्सव मुंबई और दिल्ली में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होगा.
बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) को लेकर खबरें हैं कि वो इसी साल विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. दोनों इसी साल सितंबर में सात फेरे लेंगे. यह कपल 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोविड -19 महामारी की वजह से उनकी शादी में देरी हुई. लेटेस्ट खबरों के अनुसार वो शादी के बाद मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे जिसमें लगभग 400 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है.
ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शादी का उत्सव मुंबई और दिल्ली में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होगा. उनकी शादी सितंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में होगी क्योंकि उनका ज्यादातर परिवार वहीं रहता है.
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी से पहले संगीत और मेहंदी की रस्म होगी. अली फजल और ऋचा चड्ढा भी मुंबई में 350-400 मेहमानों की उपस्थिति में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे. बताया जा रहा है कि शादी के लिए मेहमानों को निमंत्रण भेज दिया गया है.
बता दें कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2012 में फुकरे के सेट पर मिले थे. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर दोनों एकदूसरे से प्यार कर बैठे. अली ने ऋचा को रोमांटिक डिनर के लिए बाहर ले जाने के बाद मालदीव में एक एकांत द्वीप पर प्रपोज किया था. अक्सर दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर एकदूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते नजर आते हैं.
Also Read: सुजैन खान संग गुपचुप शादी की खबरों पर अर्सलान गोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनको कहां से पता चला…
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली फजल आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नाइल में नजर आए थे. अगाथा क्रिस्टी की किताब पर आधारित इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. अली ‘मिर्जापुर’ के नए सीजन को लेकर भी चर्चा में चल रहे है. इसका पहला दोनों सीजन काफी हिट हुआ था. इसमें अली गुड्डू भैया के रोल में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




