Oh My God 2: ओटीटी या सिनेमाघर...जानें कहां रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2? हुआ खुलासा

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 May 2023 10:59 AM

विज्ञापन

अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे है. अक्षय की मचअवेटेड फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर कहा जा रहा था कि ये ओटीटी पर रिलीज होगी. अब इसे लेकर नया अपडेट आया है.

विज्ञापन

Oh My God 2 release date: अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड (Oh My God) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. कुछ समय पहले से खबर आ रही थी कि ओह माय गॉड 2 आने वाली है. अब इसे लेकर नया अपडेट आया है. अब 11 साल बाद इसका दूसरा पार्ट आ रहा है. अब ये ओटीटी पर रिलीज होगी या सिनेमाघर में, इसपर खुलासा हो गया है.

फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर आया नया अपडेट

अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे है. अक्षय की मचअवेटेड फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर कहा जा रहा था कि ये ओटीटी पर रिलीज होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे पार्ट में अक्षय भगवान शिव की भूमिका में होंगे. इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम है. इसका निर्देशन अमित राय ने किया है.

ओह माय गॉड 2 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

लेटेस्ट अपडेट की मानें तो ओह माय गॉड 2 इस साल ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय कुमार ने अपने पार्टनर अश्विन वर्डे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियोज के साथ ओह माय गॉड 2 को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया है. रिलीज डेट जल्द ही अनांउस की जाएगी. वहीं, पिछली बार अक्षय, इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आए थे. हालांकि ये मूवी फ्लॉप रही.

Also Read: कौन है Alena Khalifeh? जिसने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज, किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दुनिया भर में ईद 2024 में रिलीज होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक “पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी एक्शन से भरपूर एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए ईद वीकेंड को लॉक कर दिया है. फिल्म ईद के दिन के आधार पर 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 के आसपास रिलीज होगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola