ePaper

अहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इसे छिपाऊंगा नहीं...

Updated at : 28 Jan 2022 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
अहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इसे छिपाऊंगा नहीं...

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अहान शेट्टी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अहान शेट्टी ने इस कमेंट पर खुलासा किया कि कहानी में कोई सच्चाई नहीं है.

मैं इसे छिपाने वाला नहीं हूं

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, अभी उनका फोकस अपने काम पर हैं और वह अपनी दूसरी फिल्म के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब मुझे लगता है कि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ कहना है, तो मैं इसे छिपाने वाला नहीं हूं.”

अफवाहों ने परेशान किया

यह पूछे जाने पर कि क्या अफवाहों ने उन्हें परेशान किया, अहान ने कहा, “नहीं, क्योंकि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं लाइमलाइट में लाया. मैं किसी से कुछ नहीं छुपाता; मैं बहुत ईमानदार रहा हूं. यह कहने के बाद, कभी-कभी, इस तरह के लेख बाहर आना सही नहीं है, लेकिन आप वाकई उस पर कंट्रोल नहीं कर सकते हैं.”

तानिया संग केमिस्ट्री को लेकर कही बात

अभिनेता ने आगे कहा कि, ऐसी खबरें तानिया के साथ उनकी केमिस्ट्री को कभी भी प्रभावित नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि वे दोनों एकदूसरे को समझते हैं और अगर कोई तीसरा शख्स कुछ ऐसा कहता है जो उन्हें प्रभावित करता है, तो उन्हें उस रिश्ते पर सवाल उठाना होगा, जो उनके पास कभी नहीं था.

Also Read: Shehnaaz Gill ने अपने वजन घटाने की वजह का किया खुलासा, सामने आया ये VIDEO
आशिकी 3 में आ सकते हैं नजर

हाल ही में चर्चा है कि आशिकी 3 के लिए अहान शेट्टी बोर्ड पर आए हैं. पिंकविला के साथ एक विशेष इंटरव्यू में अहान ने कहा था, “पिछले महीने में बहुत कुछ आया है. मुझे लगता है कि दूसरी फिल्म हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होती है. पहली फिल्म हमेशा आपको चुनती है, लेकिन दूसरी आपके द्वारा चुनी जाती है. अगले दो महीनों में कुछ घोषणाएं होंगी. मैं बस इतना कह सकता हूं कि साजिद नाडियाडवाला के साथ मेरा एक मल्टी फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साइटिड हूं.”

तड़प के साथ किया था डेब्यू

अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके आपोजिट तारा सुतारिया लीड रोल में थी. ये फिल्म साउथ की चर्चित फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है. तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola