Raja Shivaji Box Office: राजा शिवाजी ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 14वें दिन की कमाई करेगी हैरान

राजा शिवाजी फोटो- इंस्टाग्राम
Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने बैपन भारी देवा (2023) के 76.28 करोड़ के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइये जानते हैं 14वें दिन की कमाई.
Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड मराठी-हिंदी फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के महज दो हफ्तों में ही इस ऐतिहासिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 14 दिनों के थिएटर रन में कैसा परफॉर्म किया है.
राजा शिवाजी ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk के अनुसार, राजा शिवाजी ने भारत में अपने दूसरे गुरुवार को 1.39 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 76.44 करोड़ हो गया. फिल्म ने भारत में अपने पहले सप्ताह में 52.65 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद यह थोड़ी धीमी पड़ गई. दूसरे शुक्रवार को इसने 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया. शनिवार और रविवार को इसने क्रमशः 5.60 करोड़ और 6.80 करोड़ का कलेक्शन किया.
राजा शिवाजी ने इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
राजा शिवाजी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म है, जिसने बैपन भारी देवा (2023) के 76.28 करोड़ के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यह अभी तक सैराट (2018) के 80.98 करोड़ के कलेक्शन को पार नहीं कर पाई है.
राजा शिवाजी के बारे में
राजा शिवाजी रितेश की ओर से लिखित-निर्देशित है और जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे की ओर से मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है. रितेश और जेनेलिया के अलावा, फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते भी हैं. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है.
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










