Mothers Day Special: 'जज्बा' से 'छोरी' तक, इन फिल्मों में दिखी मां की ताकत और ममता

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

मदर्स डे स्पोशल 2026

Mothers Day Special 2026: आज 10 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में, जिनमें मां के किरदार को बेहद मजबूत, इमोशनल और प्रेरणादायक अंदाज में दिखाया गया.

विज्ञापन

Mothers Day Special 2026: मां सिर्फ परिवार को संभालने वाली नहीं होती, बल्कि हर मुश्किल में अपने बच्चों की सबसे बड़ी ताकत भी बनती है. बॉलीवुड फिल्मों में भी कई ऐसी कहानियां दिखाई गई हैं, जहां मां के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया है. मदर्स डे के मौके पर आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें एक्ट्रेसेस ने मां के रोल को बेहद खूबसूरती और दमदार अंदाज में निभाया.

जज्बा में ऐश्वर्या राय बच्चन का दमदार रोल

जज्बा में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक वकील और सिंगल मदर का किरदार निभाया था. फिल्म में वह अपनी बेटी को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती नजर आती हैं. उनकी एक्टिंग में एक मां का दर्द, प्यार और हिम्मत साफ देखने को मिला था.

मॉम में श्रीदेवी ने जीता दिल

फिल्म मॉम में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का रोल निभाया, जो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर हद तक चली जाती है. इस फिल्म में उनकी भावुक एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था.

मिमी में कृति सेनन का अलग अंदाज

मिमी में कृति सेनन ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जिसकी जिंदगी मां बनने के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में उन्होंने एक मां की जिम्मेदारी और बच्चे के लिए उसके प्यार को बहुत आसान और खूबसूरत तरीके से दिखाया.

छोरी में नुसरत भरूचा का साहसी किरदार

हॉरर फिल्म ‘छोरी’ में नुसरत भरूचा एक गर्भवती महिला के रोल में नजर आई थीं. फिल्म में वह अपने अजन्मे बच्चे को बचाने के लिए डर और कई मुश्किलों का सामना करती हैं. उनका यह किरदार काफी मजबूत और भावुक था.

सलाम वेंकी में काजोल ने दिखाई मां की ममता

सलाम वेंकी में काजोल ने एक ऐसी मां का रोल निभाया, जो अपने बीमार बेटे की पूरी देखभाल करती है. फिल्म में मां-बेटे के रिश्ते को बहुत ही इमोशनल तरीके से दिखाया गया था.

‘मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग

मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए पूरे सिस्टम से लड़ जाती है. उनकी दमदार एक्टिंग और इमोशनल सीन लोगों को काफी पसंद आए थे.

मां के किरदार ने फिल्मों को बनाया खास

इन सभी फिल्मों ने यह दिखाया कि मां सिर्फ प्यार और ममता की पहचान नहीं होती, बल्कि वह हर मुश्किल में अपने बच्चों की सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहती है. बॉलीवुड की इन कहानियों ने मां के रिश्ते को नए और खूबसूरत अंदाज में लोगों के सामने पेश किया है. अगर आपने अब तक इन फिल्मों को नहीं देखा है तो, देख लें क्योंकि ये आपके मदर्स डे को और भी स्पेशल बना देगें.

यह भी पढ़ें: Mothers Day Special: डिजाइनर आउटफिट नहीं, मां और सास की निशानी में सजीं ये बॉलीवुड ब्राइड्स

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola