बोकारो के अयप्पा मंदिर में मनेगा मकर संक्रांति, 1100 दीप जलाकर की जायेगी सुख-समृद्धि की कामना
Makar Sankranti 2023 बोकारो के अयप्पा मंदिर सेक्टर 05 में मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार 14 जनवरी को विधि-विधान पूर्वक श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा. 1100 दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की जायेगी.
बोकारो, सुनील तिवारी : श्री अयप्पा मंदिर सेक्टर 05 में मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार 14 जनवरी को विधि-विधान पूर्वक श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा. 1100 दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की जायेगी. मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया है. मकर संक्रांति पूजा आयोजन अय्यप्पा सेवा संघम की ओर से किया जाएगा. इसको लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग से सजावट की गई है. मकर संक्रांति के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
आपके शहर में
शाम होते ही सजेगी दीपमाला
मंदिर परिसर में सुबह से पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ शुरू होगी. शाम 5:30 बजे शोभायात्रा निकलेगी. रात में प्रसाद के वितरण के बाद प्रीतिभोज का आयोजन होगा. अय्यप्पा सेवा संघम के चेयरमैन सतीश नायर ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार की शाम मकर संक्रांति पूजा की तैयारी का जायजा लिया. बताया : भगवान स्वामी अय्यप्पा ज्योतिस्वरूप के रूप में भी जाने जाते हैं. श्री अय्यप्पा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. निर्माल्य दर्शन के साथ ही भगवान अय्यप्पा का अभिषेक किया किया जाएगा.
-
सुबह 5.30 बजे निर्मलया दर्शनम
-
सुबह 6.00 बजे महा गणपति होमम
-
सुबह 7.00 बजे उषा पूजा
-
सुबह 8.00 बजे भागवत प्रयाणम
-
सुबह 9.30 बजे भजन
-
सुबह 11.30 बजे घी अभिषेकम्
-
दोपहर 12.05 बजे मध्यान पूजा
-
दोपहर 12.30 बजे प्रीति भोज
-
शाम 05.30 बजे शोभा यात्रा/थालाप्पोली
-
शाम 06.30 बजे दीप अराधना
-
शाम 07.00 बजे पूजा व भजन
-
शाम 07.30 बजे आझीपूजा (हवन)
-
शाम 08.30 बजे पुष्प अभिषेकम्
-
रात 09.00 बजे पूजा एवं आरती
-
रात 09.30 बजे प्रसाद वितरण
Also Read: Makar Sankranti 2023: भुवन भास्कर के प्रति कृतज्ञता का पर्व है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए