बोकारो : बाइक से रांची जा रही पेटरवार की महिला की दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

एनएच 23 के पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के पोरदाग गांव स्थित महावीर मंदिर के समीप बुधवार की सुबह 8.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक ड्राइव कर रही पूनम देवी (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
  • स्कूटी से टक्कर के बाद सड़क पर गिरी पूनम देवी को अज्ञात वाहन ने कुचला

आपके शहर में

विज्ञापन
  • -नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो निवासी रवींद्र सोनी की पत्नी थी महिला

  • प्रतिनिधि, पेटरवार

    एनएच 23 के पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के पोरदाग गांव स्थित महावीर मंदिर के समीप बुधवार की सुबह 8.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक ड्राइव कर रही पूनम देवी (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव निवासी रवींद्र कुमार सोनी की पत्नी पूनम बाइक से अकेली रांची जा रही थी. वहीं रवींद्र, उसका पुत्र अरुण कुमार सोनी व पुत्री माही कुमारी ऑटो से रांची जा रहे थे. रवींद्र सोनी रांची के कोकर में रह कर ऑटो चलाता है.

    पोरदाग में पूनम की बाइक अनियंत्रित होकर एक स्कूटी सवार से टकरा गयी. इससे पूनम हाइवे पर गिर गयी. इसी दौरान बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पूनम को कुचल दिया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने पूनम को मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर रवींद्र बच्चों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा.

    Also Read: बोकारो : मैनपावर की कमी से जूझ रहा चतरोचटी वन बीट, 2 वनरक्षी के भरोसे हैं 45 जंगल, ग्रामीण भी परेशान

    विज्ञापन

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola